साढ़े 6 हजार KM की यात्रा, थकान दूर करने के लिए मसाज वाले को बुलाया, लेकिन उसने तो महिला की इज्जत ही लूट ली

199
साढ़े 6 हजार KM की यात्रा, थकान दूर करने के लिए मसाज वाले को बुलाया, लेकिन उसने तो महिला की इज्जत ही लूट ली

साढ़े 6 हजार KM की यात्रा, थकान दूर करने के लिए मसाज वाले को बुलाया, लेकिन उसने तो महिला की इज्जत ही लूट ली

जयपुर: मार्च 2022 की बात है, फ्रांस की एक महिलाओं का ग्रुप जयपुर पहुंचता है। होटल में चेक-इन होने के बाद सभी महिलाएं अपने-अपने कमरे में चली जाती हैं। उन्हीं महिलाओं में एक को कुछ ज्यादा ही थकावट महसूस हो रही थी। करीब साढ़े छह हजार किलोमीटर की यात्रा करने के चलते उस फ्रांसीसी महिला का बदन थकावट से टूट रहा था। वह होटल में शॉवर लेती है, लेकिन इतने लंबे समय तक फ्लाइट में बैठने के चलते बदन में आई अकड़ ठीक नहीं होती। तभी महिला अपना स्मार्टफोन ऑन करती है। उस पर बॉडी मसाज करने वाली की तलाश करती है। कुछ ही मिनट के सर्च के बाद महिला को बॉडी मसाज करने वाले मुरलीधरन का नंबर मिलता है।

जयपुर के होटल में विदेशी महिला से रेप
फ्रांसीसी महिला मुरलीधरन को कॉल करती है और उसे अपने होटल का लोकेशन और एड्रेस बताती हैं। कुछ ही देर बाद मुरलीधरन मसाज के साजो-सामान के साथ उस महिला के पास पहुंच जाता है। फ्रांसीसी महिला मुरलीधरन से कहती है कि इतनी लंबी यात्रा करने के चलते उसकी बॉडी में दर्द हो रहा है। फ्रांस से जयपुर के वातावरण में आने के चलते भी बॉडी को एडजस्ट होने में दिक्कत हो रही है। महिला मुरलीधरन से गुजारिश करती है कि वह अच्छे से बॉडी मसाज कर दे ताकि वह रिलैक्स फील करे।

Jaipur Police : महिला से रेप केस में इंस्पेक्टर केपी सिंह अरेस्ट, SC ने अग्रिम जमानत रद्द की तो करना पड़ा सरेंडर
आरोपी ने मसाज के दौरान दिया वारदात को अंजाम
मुरलीधरन फ्रांसीसी महिला से कहता है कि वह कोई हल्की ड्रेस पहन ले, ताकि उसे मसाज करने में आसानी हो। कुछ ही देर में मुरलीधरन मसाज करना शुरू करता है। मसाज करते वक्त मुरलीधरन बहक जाता है। वह फ्रांसीसी महिला के साथ बदतमीजी करने लगता है। महिला उसे ऐसा करने से रोकती है, लेकिन वह जोर जबरदस्ती करने लगता है। इस दौरान मुरलीधरन फ्रांसीसी महिला की बॉडी को चोट भी पहुंचाता है। मजबूरी में फ्रांसीसी महिला शांत हो जाती है। इसी का फायदा उठाकर मुरलीधरन महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम देता है।

navbharat times -‘मेरे जैसी महिलाओं को खुलकर बोलना चाहिए’… रेप केस में 28 साल बाद न्याय पाने वाली मां ने कह दी बड़ी बात
इसी साल मार्च में पुलिस ने दर्ज किया केस
मुरलीधरन के होटल से जाने के बाद फ्रांसीसी महिला खुद को संभालती है और होटल कर्मचारी की मदद से सिंधी कैंप थाना पहुंचती है। यहां वह अपने ऊपर बीता वाक्या बताती है। महिला पुलिस को बताती है कि मुरलीधरन ने मसाज करने के नाम पर किस तरह से उसका रेप किया। 17 मार्च 2022 को जयपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। विदेशी महिला के साथ रेप की वारदात थी इसलिए पुलिस भी इसमें तत्परता से कार्रवाई शुरू करती है।

navbharat times -पिता बना पिशाच : बेटी से करता था दुष्कर्म, पिता-पुत्री के रिश्ते को किया शर्मसार
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
फ्रांसीसी महिला की निशानदेही पर पुलिस मुरलीधरन को अरेस्ट कर लेती है। तत्कालीन एडीसीपी ऋचा तोमर के निर्देश पर सिंधी कैंप थाना प्रभारी गुंजन सोनी की टीम ने आरोपी बीजू मुरलीधरन को 24 घंटे में गिरफ्तार किया। इस मामले की जांच भी बड़ी तेजी से की गई। 17 मार्च 2022 को पीड़िता की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया।

navbharat times -Rajasthan News: रेप पीड़िता से टकराना SHO को बड़ा भारी, अपने ही थाने में दर्ज हो गई FIR, जानें पूरा मामला
दोषी को कोर्ट ने दी 10 साल जेल की सजा
पुलिस ने महज 4 दिन में जांच पूरा करते हुए 22 मार्च को आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया। इसके बाद नियमित रूप से सुनवाई हुई और आरोपी को कोर्ट ने सजा सुना दी। आरोपी बीजू मुरलीधरन मूल रूप से केरल का रहने वाला है। वह जयपुर के खातीपुरा में किराए का मकान लेकर मसाज करने का काम करता था। नियमित सुनवाई के बाद गुरुवार 4 अगस्त को कोर्ट ने दोषी बीजू मुरलीधरन को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।
रिपोर्ट- रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News