साजिद खान लाख कोशिशों के बावजूद ‘बिग बॉस 16’ से नहीं होंगे बाहर, मेकर्स के साथ है यह बड़ी डील!

127
साजिद खान लाख कोशिशों के बावजूद ‘बिग बॉस 16’ से नहीं होंगे बाहर, मेकर्स के साथ है यह बड़ी डील!

साजिद खान लाख कोशिशों के बावजूद ‘बिग बॉस 16’ से नहीं होंगे बाहर, मेकर्स के साथ है यह बड़ी डील!

जिस दिन से ‘बिग बॉस 16’ शुरू हुआ है, उसी दिन से लोग इस शो के खिलाफ खड़े हैं। इसकी वजह हैं साजिद खान। मी टू के आरोपी रहे साजिद खान को ‘बिग बॉस’ के घर में देखकर ही दर्शकों का खून खौल रहा था। वो पहले ही दिन से साजिद खान को बिग बॉस से निकालने की मांग करते आ रहे हैं। ‘बिग बॉस 16’ को शुरू हुए 10 हफ्ते हो चुके हैं। लेकिन साजिद खान अब तक शो में टिके हुए हैं। साजिद खान आगे भी शो में लंबे समय तक टिके रहेंगे और मेकर्स के सिवाय कोई भी चाहकर भी साजिद खान को बिग बॉस से बाहर नहीं करवा पाएगा। इसकी वजह क्या है, यह सामने आ गई है। साजिद खान के ‘बिग बॉस 16’ मेकर्स के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट की एक बड़ी डीटेल सामने आई है। यह उन लोगों को बड़ा झटका दे सकती है जो पहले ही दिन से साजिद खान को ‘बिग बॉस 16’ से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

साजिद खान जब भी नॉमिनेट हुए, बचा लिए गए

Sajid Khan अभी तक दो या तीन बार ही नॉमिनेट हुए हैं। लेकिन जब भी नॉमिनेट होते हैं तो टास्क या फिर अन्य चीजें इस तरह डिजाइन की जाती हैं कि साजिद खान बेघर होने से बच जाते हैं। शो से अच्छे-अच्छे कंटेस्टेंट्स बेघर हो गए, लेकिन कोई साजिद खान का बाल भी बांका नहीं कर सका। इस बार भी जब साजिद खान नॉमिनेट हुए तो वोटिंग लाइंस बंद कर दी गईं। सभी जानते हैं कि माहौल साजिद खान के खिलाफ है और अगर वोटिंग हुई तो सबसे कम वोट साजिद खान को ही मिलेंगे। तब साजिद खान को बेघर होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

Bigg Boss 16: इधर साजिद खान हुए नॉमिनेट, उधर फटाक से बंद कर दी वोटिंग लाइन, यूजर्स बोले- दामाद को फिर बचा लिया!

उठे सवाल, लोग बोले- साजिद बिग बॉस के दामाद

सवाल उठते रहे हैं कि आखिर साजिद खान को Bigg Boss 16 मेकर्स क्यों बचा रहे हैं? क्यों हर टास्क साजिद खान के फेवर में जाता है? ‘बिग बॉस 16’ में पहले ही दिन से जो भी चीजें देखने को मिलीं, वो सभी साजिद खान के फेवर में ही नजर आईं। इस वजह से दर्शकों ने मेकर्स पर न सिर्फ पक्षपात करने का आरोप लगाया बल्कि यह तक कहा कि साजिद खान ‘बिग बॉस के दामाद’ हैं। साजिद खान को क्यों ‘बिग बॉस 16’ से बाहर नहीं किया जा रहा है? क्यों उन्हें हर बार बचा लिया जाता है? इसकी वजह अब सामने आई है।

navbharat times -Bigg Boss 16: साजिद खान ने एक तीर से किए तीन शिकार, क्या वाकई में सुमड़ी से निकल बन जाएंगे शो के विनर?

Sajid Khan: साजिद खान की ओछी हरकत पर खौला यूजर्स का खून, बिग बॉस को भी नहीं छोड़ा

15 जनवरी 2023 तक नहीं होंगे बेघर, कॉन्ट्रैक्ट में डील

‘बिग बॉस’ से जुड़ी तमाम अपडेट देने वाले ‘द खबरी’ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दावा किया है कि साजिद खान का मेकर्स के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट है। इसमें साजिद खान को ‘बिग बॉस 16’ में रहने के लिए 15 जनवरी 2023 तक की मिनिमम गारंटी दी गई है। जब तक साजिद खान का बिग बॉस के घर में 15 जनवरी तक का टाइम पीरियड पूरा नहीं हो जाता, उन्हें किसी भी सूरत में न तो बेघर किया जा सकता है और न ही शो से निष्कासित किया जा सकता है। यही वजह है ‘बिग बॉस 16’ के मेकर्स साजिद खान को हर बार एलिमिनेशन से बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

tweet

Bigg Boss 16: कैप्टेंसी टास्क में साजिद खान और प्रियंका चौधरी में तगड़ा झगड़ा, मचा खूब तांडव

अच्छा खेल रहे हैं साजिद खान

हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो पता नहीं और न ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। लेकिन अगर यह दावा सच है तो फिर उन लोगों के लिए बड़ा झटका है, जो पहले ही दिन से साजिद खान को ‘बिग बॉस 16’ से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। वैसे अगर साजिद खान से जुड़े विवादों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो साजिद खान काफी अच्छा गेम खेल रहे हैं। ‘बिग बॉस 16’ में उनका फन और मस्ती हर किसी को पसंद आ रही है।