सांसद प्रज्ञा के फिर बिगड़े बोल, विधर्मियों को ‘दैत्य’ कहा, हेमंत करकरे की देशभक्ति पर उठाए सवाल

296

सांसद प्रज्ञा के फिर बिगड़े बोल, विधर्मियों को ‘दैत्य’ कहा, हेमंत करकरे की देशभक्ति पर उठाए सवाल

हाइलाइट्स:

  • बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर दिया विवादास्पद बयान
  • साध्वी ने कांग्रेस पर आतंकियों के समर्थन का लगाया आरोप
  • विधर्मियों को दैत्य बताया, देशभक्तों से उन्हें रोकने की अपील की
  • बीजेपी सांसद ने हेमंत करकरे की शहादत पर भी सवाल उठाए

सीहोर
अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। शुक्रवार को सीहोर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने एक ओर भगवा आतंकवाद के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा तो दूसरी ओर विधर्मियों को दैत्य जैसा बता दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अशोक चक्र से सम्मानित हेमंत करकरे की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए।

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि देश में विधर्मी बेशर्मी से फैलते चले जा रहे हैं। उनको रोकना अनिवार्य है। वे जहां जाते हैं, फैल जाते हैं। उनका विस्तार दैत्यों जैसा होता है। हमारे देशभक्तों को विधर्मियों को बढ़ने से रोकना चाहिए। यदि हम उन्हें नहीं रोक पाए तो हमारी संतानों को कष्ट होगा।

साध्वी ने यह भी कहा कि हेमंत करकरे को देशभक्त कहा जाता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। जो असली देशभक्त हैं, वो ऐसा नहीं मानते।

सांसद ने कहा कि एक इमरजेंसी 1975 में लगी थी। 2008 में भी ऐसे ही हालात थे जब मालेगांव ब्लास्ट केस में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। यह देश में भगवा को आतंकवाद से जोड़ने का षडयंत्र था। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे काम केवल कांग्रेस पार्टी ही करती है और वामपंथी उसका साथ देते हैं।

कांग्रेस पर गरजीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- आतंकवाद का साथ देना इनकी विचारधारा है

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस की विचाधारा आतंकवाद का साथ देने की है। 370 वापस लगाना यह कांग्रेस की विचारधारा है। बंगाल में वामपंथी और देशद्रोहियों का कांग्रेस साथ देती है। महिलाओं पर अत्याचार करना, गो हत्या करना यह कांग्रेस की विचारधारा है। कभी भी कांग्रेसियों की विचारधारा में देशभक्ति नहीं सुनी होगी। आतंकवादियों की मौत पर रोने वाली कांग्रेस की विचारधारा है।

दिग्विजय ने फिर छेड़ा आर्टिकल 370 का मुद्दा, मोदी सरकार के फैसले पर खड़े किए सवाल

साध्वी प्रज्ञा इससे पहले भी हेमंत करकरे को लेकर विवादास्पद बयान दे चुकी हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने कहा था कि हेमंत करकरे को संन्यासियों का श्राप लगा था। आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी, लेकिन उन्हें उनके कर्मों की सजा मिली। हेमंत करकरे 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों में मारे गए थे। उन्हें साल 2009 में मरणोपरांत भारत सरकार ने अशोक चक्र से सम्मानित किया था।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News