सहारनपुर DM ने गौशाला का निरीक्षण किया: गोवंश को हरा चारा खिलाया, 116 गोवंश के लिए फोगर लगाने के आदेश – Saharanpur News h3>
सहारनपुर के DM अरविंद कुमार चौहान ने मंगलवार को रामपुर मनिहारान तहसील के ग्राम नंदपुर स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में 116 गोवंश सुरक्षित और स्वस्थ पाए गए, जिनकी संख्या गो आश्रय पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुरूप थी। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गोवंश को हरा चारा खिलाया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गोवंश की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नंदपुर गौशाला में गोवंश को ठंडक पहुंचाने के लिए लगाए गए पानी के फोगर की सराहना की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि जिले की अन्य सभी गौशालाओं में भी गर्मी से बचाव के लिए इसी प्रकार के प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। पशु आहार की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की सभी गौशालाओं में गोवंश के लिए भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त छाया की व्यवस्था हर समय उपलब्ध रहे। उन्होंने गौशाला परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छ जल की उपलब्धता, भूसा भंडारण, हरे चारे और पशु आहार की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, जो संतोषजनक पाई गईं। सभी केयर टेकर अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शासन के निर्देशों के अनुरूप गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा संरक्षित किया गया है। बताया गया कि 175 कुंतल भूसा दान के माध्यम से प्राप्त हुआ है, जबकि 639 कुंतल भूसा खरीदकर सुरक्षित रखा गया है, ताकि आगामी समय में गोवंश के चारे की उपलब्धता बनी रहे। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सुमित राजेश महाजन ने जिलाधिकारी को बताया कि गोबर के बेहतर प्रबंधन और उससे आय सृजन के उद्देश्य से जिले के सभी गौ आश्रय स्थलों में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षित किया गया है। इस पहल से गौशालाओं में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। गोवंश के चारे की उपलब्धता बनी रहे निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम.पी. सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध गोयल तथा पशुधन प्रसार अधिकारी शेर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम.पी. सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध गोयल तथा पशुधन प्रसार अधिकारी शेर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews