सलमान बनने का शालीन का सपना पूरा, प्रियंका ने अंकित से कहा- ये हमारा आखिरी परफॉर्मेंस

2
सलमान बनने का शालीन का सपना पूरा, प्रियंका ने अंकित से कहा- ये हमारा आखिरी परफॉर्मेंस

सलमान बनने का शालीन का सपना पूरा, प्रियंका ने अंकित से कहा- ये हमारा आखिरी परफॉर्मेंस

‘बिग बॉस 16’ में आज की रात आखिरी शनिवार की रात है और फिनाले से बस एक रात दूर बचा है। ‘बिग बॉस’ फिनाले से ठीक पहले की रात जबरदस्त होनेवाली है और एंटरटेनमेंट का जमकर धमाका होगा। इस शाम को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आ रहे हैं बॉलीवुड के जाबांज निर्देशक रोहित शेट्टी और घरवालों को जाते-जाते देने वाले हैं फियर का टास्क।

घरवालों के सामने दो बॉक्स रखे गए हैं। हर सदस्य को एक-एक करके जाना है और बॉक्स उठाना है, बस सिंपल। यह सुनकर प्रियंका चाहर चौधरी कहती हैं- ये इतना तो सिंपल नहीं है। रोहित शेट्टी कहते हैं- ये मल्टी स्टारर डब्बा है, इसमें बहुत कुछ है।

रोहित शेट्टी की बातें सुनकर अर्चना जमीन पर ही बैठ जाती हैं

रोहित शेट्टी की ये बातें सुनकर अर्चना जमीन पर ही बैठ जाती हैं और एमसी स्टैन भी नको नको करने लगते हैं। अर्चना पूछती हैं- डंक निकाला हुआ है न उनका? इसपर रोहित शेट्टी कहते हैं- वो सब हम देख लेंगे, आप फिक्र मत करो। रोहित अर्चना को डराते हुए कहते हैं- वो चीज अगर बाहर निकलने की कोशिश करे तो उसके सामने से हट जाना। अर्चना कहती है- हे भगवान, ट्रोफी के लिए इतना तो कर लूं। अर्चना बॉक्स में हाथ डालने से डरती हैं।

स्टैन कहते हैं- चाट रहा विट रहा था अंदर से कुछ

इसपर रोहित शेट्टी कहते हैं- चलो अर्चना से नहीं हो रहा तो स्टैन से कहता हूं। स्टैन आगे बढ़ते हैं तो रोहित कहते हैं- देख चार अंगूठी अंदर जाए तो कहीं 3 ही न बाहर आए। स्टैन हिम्मत करके हाथ अंदर डालते हैं लेकिन उन्हें कुछ काटता है तो वह हाथ बाहर निकाल लेते हैं। स्टैन कहते हैं- चाट रहा विट रहा था अंदर से।

रोहित दिखाते हैं बॉक्स में था क्या

इसके बाद रोहित शेट्टी पूछते हैं कि आपलोगों को देखना है कि क्या है अंदर? रोहित घरवालों को दिखाते हैं कि इस बॉक्स के अंदर रखा क्या है, जिसे देखने के बाद सारे घबरा जाते हैं।

‘खतरों के खिलाड़ी’ का हुआ खेल

रोहित शेट्टी अब घरवालों को ‘खतरों के खिलाड़ी” बनाते दिख रहे हैं। उन्होंने एक टास्क दिया जिसमें पानी के अंदर से जाकर छिपी चाबी से लगे लॉक को खोलना है। पहले अर्चना आती हैं और इस टास्क को पूरा भी कर लेती हैं। इसके बाद बारी है शिव की। शिव को टाइम लगता है तो रोह्त पूछते हैं कि इतना टाइम क्यों लगा? इसपर वह कहते हैं- पहली बार पानी वाला किया इससे पहले पता नहीं था। रोह्त करते हैं कि करना पड़ेगा। इसके बाद शालीन पानी के अंदर जाते हैं। इसके बाद प्रियंका पानी में उतरती हैं और शालीन। इस टास्क में शालीन सबसे पहले इस टास्क को करके विनर बनते हैं। इसके बाद घरवालों के साथ रोहित शेट्टी डम शराज खेलते हैं ओर बोलने पर उन्हें करंट लगता है।

शालीन ने निभाया सलमान का किरदार, अर्चना को दी ट्रोफी

इसके बाद रोहित शेट्टी एक और स्टंट करवाते हैं जिसमें शिव और अर्चना के अलावा शालीन प्रियंका की जोड़ी है।स्टैन अकेले खेलते हैं। इस गेम में शिव और अर्चना विनर बनते हैं और रोहित शेट्टी शालीन से सलमान की भूमिका निभाने को कहते हैं। टास्क के बाद शालीन अर्चना और शिव को अपने दोनों तरफ खड़े करते हुए उसी अंदाज में उनमें से एक को विनर बताते हैं जैसे सलमान फिनाले पर किया करते हैं।

इस गेम में शालीन विनर बनते हैं

अगले टास्क में साइकल चलाने की होती है, जिसमें ग्लास के वॉल को क्रॉस करते आगे बढ़ना है। इस गेम में शालीन विनर बनते हैं। शालीन को रोहित ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर देते हैं और शालीन कहते हैं कि वह ये नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें फोबिया है। शालीन कहते हैं कि उन्हें लगा था कि उन्हें हीरो बनाने के लिए ऑडिशन ले रहे हैं।

अंकित को देखते ही प्रियंका ने लगाया गले

इसके बाद होती है फिनाले के परफॉर्मेंस की प्रैक्टिस, जहां प्रियंका अपने डांस परफॉर्मेंस की तैयारी करती हैं और अचानक उनके सामने आते हैं अंकित तिवारी। प्रियंका उन्हें देखते ही गले लगाती लेती है। अंकित बताते हैं कि उन्होंने उन्हें कितना ज्यादा मिस किया है। हालांकि, इसी बीच प्रियंका ये कहकर फैन्स को हैरान कर देती हैं कि ये परफॉर्मेंस उनका आखिरी परफॉर्मेंस हो सकता है।

अर्चना गौतम करेंगी मलाइका अरोड़ा के गाने पर डांस

रविवार यानी 12 फरवरी को ‘बिग बॉस 16’ के फिनाले पर अंकित प्रियंका, शालीन भनोट और शिव-अर्चना डांस करते दिखेंगे, जिसकी प्रैक्टिस आज शो में भी खूब नजर आई। अर्चना गौतम श्रीदेवी की ‘हवा हवाई’ से लेकर मालाइका अरोड़ा के गाने ‘अनारकली डिस्को चली’ पर डांस करती दिखेंगी।