सरदारशहर उपचुनाव : Congress-BJP में 40-40 स्टार प्रचारक, तो RLP के इकलौते सांसद बेनीवाल- मुकाबला दिलचस्प | Sardarshahar By-Election Star Campaigners Congress BJP RLP list | Patrika News

119
सरदारशहर उपचुनाव : Congress-BJP में 40-40 स्टार प्रचारक, तो RLP के इकलौते सांसद बेनीवाल- मुकाबला दिलचस्प | Sardarshahar By-Election Star Campaigners Congress BJP RLP list | Patrika News

सरदारशहर उपचुनाव : Congress-BJP में 40-40 स्टार प्रचारक, तो RLP के इकलौते सांसद बेनीवाल- मुकाबला दिलचस्प | Sardarshahar By-Election Star Campaigners Congress BJP RLP list | Patrika News

‘हनुमान’ के ही हाथ रहेगी प्रचार कमान
कांग्रेस और भाजपा के सामने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने पार्टी प्रत्याशी लालचंद मूंड के नामांकन सभा में शामिल होते हुए जीत का दावा किया। इधर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और प्रत्याशी को जिताने की कमान अकेले सांसद बेनीवाल के कंधों पर ही मानी जा रही है।

तीन विधायक करेंगे सहयोग
आरएलपी के चुनाव प्रचार की कमान एक मात्रा स्टार प्रचारक सांसद हनुमान बेनीवाल के ज़िम्मे रहेगी। जबकि प्रचार अभियान में आरएलपी के तीन विधायक पुखराज गर्ग, नारायण बेनीवाल और इंदिरा देवी भी ताकत झोंकने का प्रयास करेंगे। इसी तरह से पार्टी के तमाम मोर्चों के पदाधिकारियों और चूरू ज़िले के नेताओं को भी प्रचार अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए हैं।

बेनीवाल करेंगे ‘तूफानी’ सभाएं!
सरदारशहर विधानसभा सीट में प्रत्याशी उतारकर आरएलपी ने कांग्रेस-भाजपा खेमे में खलबली मचा दी है। इधर, सांसद हनुमान बेनीवाल के विधानसभा क्षेत्र में रोड शो, रैलियां और जनसभाएं करने के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रचार अभियान की कमान संभाले सांसद हनुमान बेनीवाल क्षेत्र के विभिन्न शहरी और ग्रामीण इलाकों में ‘तूफानी’ दौरे करेंगे।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में माकन भी शामिल

कांग्रेस ने राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ पार्टी महासचिव अजय माकन का नाम भी शामिल है। माकन राजस्थान के प्रभारी पद से हटने का आग्रह राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से कर चुके हैं। वहीं अनुशासनहीनता का आरोप झेल रहे संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचेतक महेश जोशी व आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ का नाम नहीं है।

राजस्थान में सियासी संग्राम चल रहा है। नेताओं में आपस में ठनी हुई है। बयानबाजी चरम पर है। इस बीच सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव को जीतना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व सभी नेताओं को एकजुट होकर प्रचार में उतारना चाहता है। कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने गुरुवार को उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें माकन का नाम चौंकाने वाला है। दरअसल, माकन राजस्थान के प्रभारी पद से हटने के लिए खरगे को पत्र लिख चुके हैं।

अधिकांश मंत्री व स्थानीय नेताओं को मिली जगह: स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के अधिकांश मंत्रियों के साथ विधायक व सरदारशहर के आसपास के इलाकों के नेताओं को शामिल किया गया है।

भाजपा उतार रही 40 सीनियर नेताओं की फ़ौज

चूरू ज़िले की सरदारशहर विधानसभा सीट जीतने के लिए राजस्थान भाजपा ने अपना पूरी ताकत लगाई हुई है। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर जीत हासिल करने के पार्टी अपने 40 वरिष्ठ नेताओं को बतौर ‘स्टार प्रचारक’ चुनाव प्रचार अभियान में उतारने जा रही है। केंद्रीय संगठन से हरी झंडी मिलने के बाद इन नेताओं की सूची जारी कर दी गई है। इन नेताओं पर सरदारशहर सीट में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट अपील करने और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने से लेकर जीत दिलाने तक की ज़िम्मेदारी रहेगी।

केंद्रीय स्तर तक के नेता शामिल
सरदारशहर विधानसभा सीट निकालना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस एकमात्र सीट पर उपचुनाव में प्रचार के लिए पार्टी ने 40 ‘स्टार प्रचारकों’ की सूची में 4 केंद्रीय मंत्री, 8 सांसद, 4 विधायक, 3 पूर्व मंत्री और दो केंद्रीय पदाधिकारियों को शामिल किया है।

वसुंधरा राजे भी करेंगी प्रचार
सरदारशहर सीट पर प्रचार अभियान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी शामिल किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अन्य नेताओं के साथ राजे भी सरदारशहर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी अशोक पिंचा के समर्थन में वोट अपील करती नज़र आएँगी।

राजे-पूनिया गुट की ‘बैलेंसिंग’
जारी हुई सूची में प्रदेश भाजपा से जुड़े लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल किये गए हैं। इनमें वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया के दो धड़े माने जाने वाले नेताओं के नाम शामिल हैं।

ये है 40 BJP नेताओं की ‘फ़ौज’
सरदारशहर में विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी हुई सूची में प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, पूर्व सीएम व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश सह-प्रभारी विजया रहाटकर, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सांसद राजेंद्र गहलोत, कनक मल कटारा, सीपी जोशी, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, घनश्याम तिवारी, राहुल कसवा, नरेंद्र खींचड़, राष्ट्रीय सचिव अलका सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, मदन दिलावर, प्रभु लाल सैनी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी के अलावा रामगोपाल सुथार, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, विधायक अभिनेश महर्षी, बिहारीलाल बिश्नोई, बलबीर लूथरा, निर्मल कुमावत, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण और वरिष्ठ नेता मोहन मोरवाल का नाम शामिल है।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News