सरदारशहर उपचुनाव में आज प्रचार का अंतिम दिन, भाजपा- कांग्रेस के कई बड़े स्टार प्रचारकों ने बनाई दूरी | Today is last day of campaigning in Sardarshahar by-election | Patrika News

132
सरदारशहर उपचुनाव में आज प्रचार का अंतिम दिन, भाजपा- कांग्रेस के कई बड़े स्टार प्रचारकों ने बनाई दूरी | Today is last day of campaigning in Sardarshahar by-election | Patrika News

सरदारशहर उपचुनाव में आज प्रचार का अंतिम दिन, भाजपा- कांग्रेस के कई बड़े स्टार प्रचारकों ने बनाई दूरी | Today is last day of campaigning in Sardarshahar by-election | News 4 Social

प्रचार का अंतिम दिन होने के चलते भाजपा -कांग्रेस और अन्य क्षेत्रीय दल मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे लेकिन इसी बीच दिलचस्प बात यह है कि सरदारशहर उपचुनाव के लिए भाजपा कांग्रेस में अपने 40-40 स्टार प्रचारकों की अधिकृत सूची जारी की थी लेकिन दोनों ही दलों के कई बड़े स्टार प्रचारक ऐसे हैं जिन्होंने पूरी तरह से सरदारशहर उपचुनाव से दूरी बनाई हुई है प्रचार के अंतिम दिन भी दोनों ही प्रमुख दलों के स्टार प्रचारक प्रचार को नहीं पहुंचे हैं। जिनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं, दोनों ही दलों के कई बड़े स्टार प्रचारक़ों की ओर से प्रचार से दूरी बनाए जाने की चर्चा सियासी गलियारों में भी तेज हो गई हैं।

कांग्रेस में माकन -पायलट सहित कई स्टार प्रचारकों ने बनाई दूरी

दिलचस्प बात यह है कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ,कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया, मुरारी लाल मीणा, रामेश्वर डूडी जैसे बड़े स्टार प्रचारको ने पूरी तरह से सरदारशहर उपचुनाव से दूरी बनाई हुई थी। हालांकि सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक थे। सचिन पायलट ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कई दौरे करके पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया था लेकिन पायलट सरदारशहर उपचुनाव में प्रचार को नहीं पहुंचे।वहीं प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी स्टार प्रचारक होने के बावजूद राजस्थान दौरे पर नहीं आए।

भाजपा में वसुंधरा राजे सहित कई स्टार प्रचारक हैं दूर

वहीं भाजपा में भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,भूपेंद्र यादव दीया कुमारी सहित कई स्टार प्रचारकों ने सरदारशहर उपचुनाव से दूरी बनाई हुई है। अंतिम दिन भी स्टार प्रचारक प्रचार के लिए नहीं पहुंचे। वहीं सबसे ज्यादा हैरानी तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर है, बीते 4 साल में हुए सात उपचुनावों में भी वसुंधरा राजे प्रचार से पूरी तरीके से दूर रही थी। वहीं अब सरदारशहर उपचुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक होने के बावजूद वसुंधरा राजे ने प्रचार से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी हुई थी। हालांकि वसुंधरा राजे जयपुर में हुई भाजपा की जनाक्रोश सभा में शिरकत की थी लेकिन प्रचार के साथ- साथ पार्टी के अन्य कार्यक्रमों से भी दूरी बनाई हुई है।

गहलोत- डोटासरा ने दो बार किया सरदारशहर का चुनावी दौरा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरदार शहर का दो बार दौरा करके चुनावी जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री गहलोत और डोटासरा ने 17 नवंबर को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अनिल शर्मा के नामांकन के बाद उनके समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था। इसके अलावा हाल ही में मुख्यमंत्री गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरदारशहर का अलग-अलग दौरा करके चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।

5 दिसंबर को होगा मतदान
वहीं सरदारशहर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को सुबह 8बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद 8 दिसंबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा।

वीडियो देखेंः- Sardarshahar By Election : चुनाव नज़दीक मगर कई बड़े नेता प्रचार से दूर | BJP के 40 स्टार प्रचारक



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News