सबसे ज्यादा उम्र की भारतीय पर्वतारोही बनीं ज्योति, रुस की माउंट एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा

358

सबसे ज्यादा उम्र की भारतीय पर्वतारोही बनीं ज्योति, रुस की माउंट एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा

52 साल की उम्र में ज्योति रात्रे ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंचे माउंट एल्ब्रस को फतह किया..

 

भोपाल. भोपाल की ज्योति रात्रे सबसे अधिक उम्र की भारतीय पर्वतारोही बन गई हैं। 52 साल की उम्र में ज्योति रात्रे ने यूरोपीय महाद्वीप के सबसे ऊंचे और रूस के सबसे प्रसिद्ध पर्वातारोहणों में से एक पर्वत माउंट एल्ब्रस की चोटी पर चढ़ने का गौरव हासिल किया है। इस पर्वत चोटी पर फतह पाते ही वो देश की सबसे अधिक उम्र की पर्वतारोही बन गईं। ज्योति 2 जुलाई को 4 पर्वतारोही साथियों के साथ मास्को रवाना हूईं थीं और फिर वहां ये उपलब्धि हासिल की।

ये भी पढ़ें- महज 500 रुपए खर्च कर शादी के बंधन में बंधे सिटी मजिस्ट्रेट और आर्मी अफसर, पेश की मिसाल

ज्योति ने माउंट एल्ब्रस पर लहराया तिरंगा
ज्योति रात्रे 2 जुलाई को चार पर्वतारोहियों के साथ मास्को रवाना हुई थीं। उनका लक्ष्य यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची और रुस के माउंट एल्ब्रस जिसकी ऊंचाई 5462 मीटर है पर फतह पाना था। दल के सभी साथियों के साथ मिलकर ज्योति ने अपना लक्ष्य हासिल किया है। बता दें ज्योति भोपाल के 260 डिग्री एक्सप्लोरर एडवेंचर क्लब की सदस्य हैं और उनके पति केके रात्रे भोपाल के गोविंदपुरा स्थित मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्यालय में महाप्रबंधक हैं।

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन क्लास में चला PORN VIDEO, मच गया हड़कंप

jyoti_ratre_3.jpg

52 साल की उम्र में हासिल की कामयाबी
ज्योति रात्रे की उम्र 52 साल है और इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद वो सबसे उम्र दराज भारतीय पर्वतारोही बन गई हैं। ज्योति इससे पहले मनाली की 6001 मीटर ऊंची देव टिब्बा को भी फतह कर चुकी हैं। माउंट एल्ब्रस को फतह करने की तैयारी ज्योति ने भोपाल की मनुआभान टेकरी पर की थी वो पीठ पर 8 किलोग्राम वजन रखकर मनुआभान टेकरी पर चढ़ाई करती थीं।

tweet.jpg

सीएम शिवराज और कृषि मंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई

ज्योति रात्रे की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने ट्वीट में लिखा है हरदा जिले के ग्राम कुकरावाद की रहने वाली बहन ज्योति रात्रे जी ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एलब्रस 5642 मी. पर विजय प्राप्त कर भारत की सबसे अधिक आयु की महिला द्वारा यह खिताब हासिल करने का रिकार्ड बनाकर विश्व पटल पर हरदा, मध्यप्रदेश और भारत को गौरवान्वित किया है। बता दें कि ज्योति हरदा के कुकरावाद गांव की रहने वाली है।

देखें वीडियो- एक ही झटके में करोड़पति बन गया आदिवासी मजदूर



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News