सपा संस्थापक मुलाय सिंह यादव का निधन, गहलोत-वसुंधरा सहित कई नेताओं ने जताया दुख | samajwadi party’s founder Mulay Singh Yadav died | Patrika News

192
सपा संस्थापक मुलाय सिंह यादव का निधन, गहलोत-वसुंधरा सहित कई नेताओं ने जताया दुख | samajwadi party’s founder Mulay Singh Yadav died | Patrika News

सपा संस्थापक मुलाय सिंह यादव का निधन, गहलोत-वसुंधरा सहित कई नेताओं ने जताया दुख | samajwadi party’s founder Mulay Singh Yadav died | Patrika News

सीएम गहलोत ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट करके शोक व्यक्त किया। सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, एक अनुभवी राजनेता के रूप में उनका योगदान बहुत बड़ा था।

ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट करके शोक जताया है। राजे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुलायम सिंह यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है।मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन का दुःखद सामाचार प्राप्त हुआ।प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुःख दायक है। नेताजी का लंबा राजनीतिक और सामाजिक जीवन जन सेवा को समर्पित रहा।

उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है; मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजन तथा शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट करते हुए लिखा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक वरिष्ठ राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है ,मुलायम सिंह यादव का निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं दिग्गज राजनेता रहे मुलायम सिंह यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके परिजनों व शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया। शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

वीडियो देखेंः- , Mulayam Singh Yadav Death पर Congress प्रदेशाध्यक्ष Govind Singh Dotasra ने क्या कहा



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News