श्रमसेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी ने किया हर घर तिरंगा रैली का शुभारंभ, स्कूली बच्चों ने लगाया ‘भारत माता की जय’ का नारा | Minister Manohar Lal Panth Mannu inaugrated Har Ghar Tiranga Rally in Lalitpur | Patrika News

148

छात्रों ने लगाए नारे यह रैली शहर के प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल तुबन मन्दिर प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न मार्गों पर गुजरी। इस रैली में प्रतिभाग करने वाले स्कूली छात्र छात्राओं ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी आम जनमानस से अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।

यह भी पढ़ें

अब ऑस्ट्रेलिया में साड़ी बनाएंगे बनारस के कारीगर, जानें क्या है प्लान

देश को ऊचाइयों पर ले जा रहे पीएम मोदी और सीएम योगी- मंत्री मनोहर लाल पंथ इस मौके पर श्रम सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी भारत देश के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। देश को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे देश में पहली बार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” नामक कार्यक्रम का भी आयोजन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया जाना है जिसकी तैयारियों में हम सभी पर अधिकारी जुटे हुए हैं। इसी आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को संपन्न कराने के उद्देश्य के अंतर्गत यह तिरंगा रैली निकाली जा रही है। जिसका प्रमुख उद्देश्य है कि आम जनमानस को यह संदेश देना कि 15 अगस्त के मौके पर हर देशवासी अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए।

Source link