Advertising
Home Breaking News Hindi शुभमन गिल ने बताया, विराट कोहली को इस मामले में उनसे सीखने...
Advertising
<

शुभमन गिल ने बताया, विराट कोहली को इस मामले में उनसे सीखने की जरूरत

114
शुभमन गिल ने बताया, विराट कोहली को इस मामले में उनसे सीखने की जरूरत


शुभमन गिल ने बताया, विराट कोहली को इस मामले में उनसे सीखने की जरूरत

शुभमन गिल भारत के लिए उभरते हुए बल्लेबाजों में से एक हैं। गिल ने साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। हालांकि, उनका सबसे शानदार प्रदर्शन देखने को मिला ऑस्ट्रेलिया दौरे पर, जहां उन्होंने गाबा के मैदान पर टेस्ट के पांचवें दिन 91 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत की नींव रखी थी। शुभमन ने स्वीकार किया था कि उन्होंने कप्तान विराट कोहली से काफी चीजें सीखी हैं, जिसका उनको काफी फायदा भी हुआ है। इसी बीच, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बताया है कि एक खास मामले में विराट उनसे काफी पीछे हैं और वह इसके लिए उनको ट्रेनिंग भी देना चाहते हैं। 

आकाश चोपड़ा ने बताया, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी

ईएसपीयन क्रिकइंफो के साथ सवाल-जवाब के एक सेशन में जब शुभमन से पूछा गया कि वह एक चीज क्या है जो वो विराट कोहली को सीखना चाहेंगे। इस पर शुभमन ने कहा कि वह विराट को फीफा ( द गेम) सीखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान हर बार उनसे इस गेम में हारते हैं। गिल से जब पूछा गया कि अगर उनके पास टाइम मशीन होती तो वह किस मैच में खुद को खेलते हुए देखना चाहते, इस पर पंजाब के बल्लेबाज ने 2011 विश्व कप मुकाबले का नाम लिया। गिल का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में कुछ खास नहीं रहा था ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर उनके पास खुद को साबित करने का मौका होगा। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए लक्ष्मीपति बालाजी ने चुना भारतीय पेस अटैक, मोहम्मद सिराज को किया बाहर

शुभमन गिल ने बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स के उनके साथी और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आंद्रे रसेल का बल्ला अबतक उन्होंने सबसे भारी देखा है। गिल ने बताया कि आजतक का बेस्ट बटर चिकन उन्होंने हरभजन सिंह के हाथों का खाया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने क्वारंटाइन को लेकर बातचीत करते हुए कहा, ‘यह बेहद कड़ा है। आपको 14 दिन तक कमरे में रहना पड़ता है और आपके पास करने के लिए कुछ खास नहीं होता है। हमें हर दिन का कार्यक्रम सौंपा गया है और हम उसके अनुसार चलते हैं। हम स्वयं को फिल्में देखने में व्यस्त रखते हैं या कुछ समय आई पैड पर बिताते हैं लेकिन कुल मिलाकर यह बहुत कठिन है।’ 
 



Source link

Advertising

Advertising