शादी की पहली सालगिरह पर पत्नी ने दिया चौंकाने वाला तोहफा, एसपी से महिला ने मांगी मदद

184

शादी की पहली सालगिरह पर पत्नी ने दिया चौंकाने वाला तोहफा, एसपी से महिला ने मांगी मदद

शिवपुरी : शादी की पहली सालगिरह (shivpuri woman got shocking news on first anniversary) पर पति ने झटका दिया है। इसके बाद महिला शिवपुरी एसपी के पास गुहार लेकर पहुंची। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे धोखा दिया है। पीड़ित महिला ने कहा कि पति ने शादी की पहली सालगिरह पर दूसरी महिला से शादी कर ली है। महिला थाना सिरसौद क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी 10 जून 2021 को हुई थी, 10 जून 2022 को पति ने पहली शादी रचा ली है।


विवाहिता ने बताया कि साल 2018 से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। उस समय ग्राम भरका कपराना के रहने वाले युवक बीपी से उसकी शादी की बात चली थी। बीपी के परिजन उसे घर पर देखने आए थे और शादी के लिए राजी हो गए थे। उसके परिजनों ने दहेज की मांग की थी। पीड़िता के पिता ने दहेज देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों में संबंध खत्म हो गया है।

सुहागरात पर पत्नी के पेट पर टांके देखते ही पति की हालत खराब, RTI लगाया तो चौंकाने वाली बात आई सामने
कुछ दिनों बाद बीपी का पीड़िता के पास फोन आया और उसने शादी की इच्छा जाहिर की। दोनों में फिर से बातचीत शुरू हो गई। साथ ही वह शादी का झांसा भी दे रहा था। इसी दौरान बीपी ने उसे पढ़ाई के नाम पर शिवपुरी में कमरा लेकर रहने की बात कही और पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी कर लेने की बात कही थी। विवाहिता ने बताया कि बीपी की बातों के झांसे में आकर वह शिवपुरी कस्टम गेट पर किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। यहां बीपी का आना-जाना होने लगा था, इस दौरान बीपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया, जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी।

navbharat times -लव मैरिज के एक साल बाद ही एयरफोर्स जवान में आया बदलाव, पत्नी पर शक के साथ करने लगा दहेज की मांग
2019 में कराया था मामला दर्ज
विवाहिता ने बताया कि 2019 में उसके प्रेमी बीपी ने उससे शादी के लिए इंकार कर दिया, जिसके बाद उसने उस पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराया था। बीपी ने उसके साथ 10 जून 2021 को परिवार की रजामंदी से शादी कर ली थी और साथ रहने लगा था।

धोखेबाज पति ने उठाया बीमारी का फायदा
एसपी को की गई शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी को एक वर्ष पूरे हो गई। इस दौरान उसे चिकन पॉक्स की बीमारी ने जकड़ लिया था। बीमारी का फायदा उठाते हुए उसके पति बीपी सहित उसके परिजनों ने उसकी दूसरी शादी रजनी नाम की लड़की से कर दी। इस बात की सूचना उसे रजनी के गांव में रह रहे उसके रिश्तेदारों ने दी। रिश्तेदारों ने बताया कि उसके पति बीपी ने दूसरी शादी रजनी के साथ कर ली है। विरोध करने पर पति ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही घर से भगा दिया। अब पीड़िता ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News