शहनाज गिल के ‘ढोंग’ का पर्दाफाश! आसिम रियाज के फैंस बोले- ये फेक फेमिनिज्म का उदाहरण है

32
शहनाज गिल के ‘ढोंग’ का पर्दाफाश! आसिम रियाज के फैंस बोले- ये फेक फेमिनिज्म का उदाहरण है

शहनाज गिल के ‘ढोंग’ का पर्दाफाश! आसिम रियाज के फैंस बोले- ये फेक फेमिनिज्म का उदाहरण है

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ ने इतिहास रच दिया था। इस शो के लगभग सारे कंटेस्टेंट्स खूब हाइलाइट हुए थे। इनमें सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आसिम रियाज जबरदस्त फेमस हुए थे। सिद्धार्थ शो के विनर थे, आसिम फर्स्ट रनर अप और शहनाज तीसरे नंबर पर थीं। सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं और उनकी मौत के करीब 3 साल बाद आसिम ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आसिम ने मेकर्स पर भी गंभीर आरोप लगाए। आसिम के इन खुलासों की वजह से वो फिर चर्चा में आ गए हैं और सोशल मीडिया पर एक डिबेट-सी छिड़ गई है। तीनों के फैंस ट्विटर पर भिड़ गए हैं। कोई आसिम का साथ दे रहा है तो कोई शहनाज को कोस रहा है। शहनाज का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ये दावा किया गया है कि शहनाज ‘फेक फेमिनिज्म’ का उदाहरण हैं।

‘फेक फेमिनिज्म का उदाहरण शहनाज गिल’

इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘फेक फेमिनिज्म का उदाहरण शहनाज गिल। औरत ही औरत की दुश्मन होती है, किसी ने सच कहा है… ये फेकनाज वुमन एम्पावरमेंट पर ज्ञान देगी? आसिम ने ढोंगियों का पर्दाफाश किया।’

Sona Mohapatra: उसका टैलेंट क्या है? सोना मोहापात्रा ने किए शहनाज गिल के खिलाफ किए ट्वीट, फैन्स ने दौड़ा लिया

शहनाज गिल के ढोंग का पर्दाफाश!

इस वीडियो में तीन फुटेज को एकसाथ दिखाया गया है, एक ‘बिग बॉस 13′ का है, दूसरा ब्रह्माकुमारी के एक इवेंट का और तीसरा उनके शो का। ब्रह्माकुमारी वाले इवेंट में Shehnaaz Gill कह रही हैं कि उनकी बुआ, मौसी सभी मजबूत महिला थीं, उन्होंने उनको भी स्ट्रॉन्ग बनाया। शहनाज से जब पूछा जाता है कि इतनी यंग एज में सोच इतनी अच्छी कैसे है? तो वो सोच में पड़ जाती हैं।’ अब ठीक इसी के बाद शहनाज का ‘बिग बॉस 13’ वाला क्लिप दिखाया गया है, जिसमें वो कह रही हैं कि ‘मर्द बन, लड़की नहीं है। लड़कियों के काम होते हैं, बातों में आ जाना।’ फिर ब्रह्माकुमारी वाले क्लिप में वो बोलती हैं कि ‘मैं खुद लड़की हूं। लड़कियों को डिमोटिवेट मत करो। कहते हैं कि लड़की हमारी लड़कों जैसे ही। अरे हमें लड़का बोलकर इंसल्ट क्यों किया जा रहा है? हम तो लड़की हैं ना, तुम हमें वीक क्यों बना रहे हो। लड़कियों को वीक तुमने बनाया है। किसी और ने नहीं बनाया है। ‘ अब अपने शो वाली फुटेज में वो एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आ रही हैं और बता रही हैं कि वो लड़कों के साथ ज्यादा कंफर्टेबल रहती हैं। स्कूल और कॉलेज में उनके सारे लड़के फ्रेंड रहे हैं। वो लड़कियों के साथ कभी रही ही नहीं। लड़के थोड़े चिल रहते हैं। उनकी लड़कों के साथ ही बनती थी।

शहनाज को कहा ‘दोगला’

शहनाज गिल के इन तीन वीडियो में वो अलग-अलग बात कहती नजर आ रही हैं। एक तरफ वो महिलाओं के मजबूत होने की बात कर रही हैं तो दूसरी तरफ वो ये बता रही हैं कि मर्द बनो, लड़की नहीं। अब यूजर्स इसे ‘दोगलापन’ बोल रहे हैं। उनका कहना है कि शहनाज सिर्फ दिखावा करती है और सिम्पैथी कार्ड खेलकर अपना उल्लू सीधा कर रही हैं।

Shehnaaz Gill: कैप और मास्क से चेहरा छिपाकर एयरपोर्ट पहुंचीं शहनाज गिल, एक झलक को तरस गए पपाराजी

शहनाज ने खूब कमाया नाम

बता दें कि ‘बिग बॉस 13’ के बाद शहनाज गिल को खूब फेम हासिल हुआ। वो कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। वो अपना शो कर रही हैं, जिसका नाम ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ है। इसके अलावा वो सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में हैं। उनके पास साजिद खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘100 %’ है।