व्यापारी ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद की आत्महत्या, 2 घंटे पहले Bageshwar Baba का शेयर किया था वीडियो

484
व्यापारी ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद की आत्महत्या, 2 घंटे पहले Bageshwar Baba का शेयर किया था वीडियो


व्यापारी ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद की आत्महत्या, 2 घंटे पहले Bageshwar Baba का शेयर किया था वीडियो

पन्ना: जीवनभर साथ निभाने का वादा करने वाले संजय सेठ और उसकी पत्नी मीनू सेठ ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। संजय सेठ ने दोपहर को पहले अपनी पत्नी को गोली मारी फिर खुद को भी गोली मार ली। संजय बागेश्वर धाम सरकार के भक्त थे। वो अक्सर बाबा के दरबार में शामिल होते थे। जानकारी के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या क्यों की अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संजय सेठ पन्ना जिले के बड़े कपड़ा व्यापारी थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

संजय सेठ का एक बेटा और बेटी है। आखिरकार पति-पत्नी के बीच में ऐसा क्या मामला हुआ कि इतना बड़ा कदम उठा लिया। मामला पन्ना जिले की बड़े बाजार का है। जहां पर पति-पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मार ली। गोलीकांड की घटना से इलाके में सन्नाटा पसर गया है। शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी संजय सेठ एवं पत्नी मीनू सेठ की मौके पर मौत हो गई है।

दोनों की मौके पर मौत
पति-पत्नी की मौके पर हुई दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार लायसेंसी बंदूक से इस घटना को अंजाम दिया गया है। डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के 2 घंटे पहले ही संजय सेठ ने सोशल अकाउंट से बागेश्वर धाम से जुड़ी जानकारी शेयर की थी। संजय सेठ की मौत के बाद शोक की लहर है। इस गोलीकांड से अज्ञात घटना पर संशय अभी भी बरकरार है।
इसे भी पढ़ें-
Shivpuri: मेडिकल कॉलेज में बच्‍ची का इलाज करा रही महिला ने किया सुसाइड, चौथी मंजिल से कूदी

जांज में जुटी पुलिस
इस मामले में पन्ना एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि किशोरगंज मोहल्ला में कपड़ा व्यापारी संजय सेठ और उनकी पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नही हो सका है। बताया जा रहा है कि मौत का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।



Source link