वीकेएसयू : कर्मियों के 1191 पद रिक्त, कामकाज में परेशानी

100

वीकेएसयू : कर्मियों के 1191 पद रिक्त, कामकाज में परेशानी

हर वर्ष रिटायर हो रहे पर शिक्षकेतर कर्मचारियों की बहाली नहीं हो पा रही

38 कर्मचारी ही कार्यरत विवि मुख्यालय में 149 स्वीकृत पदों में से

09 सौ से अधिक कर्मचारियों का पद विवि के विभिन्न कॉलेजों में रिक्त

15 फीसदी भी कर्मचारी नहीं अंगीभूत कॉलेजों में कुल स्वीकृत पद के

आरा। निज प्रतिनिधि

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। हर वर्ष कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार के स्तर से शिक्षकेतर कर्मचारियों की बहाली नहीं हो रही है। कर्मियों की कमी के कारण पीजी विभाग व कॉलेजों में कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कॉलेजों की स्थिति यह है कि कई विभाग एक ही कर्मी के सहारे संचालित हैं। कई कॉलेज तो ऐसे हैं, जहां स्वीकृत पद की तुलना में आधे से भी कम कर्मी है, जबकि कुछ जगह इकाई के आंकड़े में कर्मी हैं। मालूम हो कि वीर कुंवर सिंह विवि में कर्मचारियों के 1191 पद रिक्त हैं। कर्मियों के नहीं रहने से कई तरह के कार्य बाधित हो रहे हैं। विवि मुख्यालय में 149 स्वीकृत पदों में से सिर्फ 38 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। यही हाल कॉलेजों का भी है। नौ सौ से अधिक कर्मचारियों का पद कॉलेजों में रिक्त है। वीर कुंवर सिंह विवि के पीजी व विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में कुल स्वीकृत पद के करीब 15 फीसदी भी कर्मचारी नहीं हैं। कर्मचारियों के रिक्त पदों के कारण विवि के पीजी विभाग, परीक्षा विभाग, पंजीयन विभाग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों में कार्य भी बाधित होता है। साथ ही फाइलें निष्पादित होने में समय भी लगता है। विवि की स्थापना के 30 वर्ष बाद भी नियमित कर्मचारियों की बहाली नहीं की गई।

संबंधित खबरें

विवि ने रिक्ति को ले सरकार को भेजा डाटा

पिछले दिनों सरकार ने कॉलेजों में कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की बात कही थी। कॉलेज कर्मियों की बहाली की घोषणा से बेरोजगार युवाओं में ख़ुशी का माहौल था, लेकिन अब तक कोई सुगबुगाहट नहीं होने मायूसी है। मालूम हो कि विवि से अंगीभूत कॉलेजों से थर्ड और फोर्थ ग्रेड के कर्मचारियों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी गयी थी। विवि ने अपना डाटा भी भेज दिया है। एक फॉर्मेट में पद का नाम, कुल स्वीकृत संख्या, कार्यरत कर्मी का नाम, कार्य करने का वर्ष, जाति व रिक्त पद की जानकारी दी गयी है, क्योंकि रोस्टर के अनुसार की बहाली होनी है।

आउट सोर्सिंग पर सिर्फ फोर्थ ग्रेड की बहाली

वीर कुंवर सिंह विवि समेत अंगीभूत कॉलेजों में कर्मचारियों की कमी से कार्य बाधित होने पर आउट सोर्सिंग पर कर्मचारी रखने का निर्देश है। हालांकि आउटसोर्सिंग से फोर्थ ग्रेड में बहाली की जा रही है, जबकि थर्ड ग्रेड पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संविदा पर रखा गया है। बावजूद इसके पर्याप्त संख्या में कर्मचारी नहीं है। कर्मचारियों के अभाव में व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत कॉलेज में नामाकंन व परीक्षा फॉर्म भरने के समय पड़ती है।

कॉलेज स्वीकृत कार्यरत रिक्त

एचडी जैन कॉलेज आरा 168 59 109

एसबी कॉलेज आरा 76 26 50

एमएम महिला कॉलेज आरा 55 10 45

जगजीवन कॉलेज आरा 53 14 39

महाराजा कॉलेज आरा 90 16 74

एएस कॉलेज बिक्रमगंज 57 23 34

डीके कॉलेज डुमरांव 27 09 18

एमवी कॉलेज बक्सर 57 27 30

जेएलएन कॉलेज डेहरी 48 10 38

एसएन कॉलेज शाहमल खैरा 32 07 25

श्री शंकर कॉलेज सासाराम 92 29 63

रोहतास महिला कॉलेज 27 08 19

महिला कॉलेज डालमियानगर 70 33 37

जीबी कॉलेज रामगढ़ 90 55 35

शेरशाह कॉलेज सासाराम 94 53 41

एसपी जैन कॉलेज सासाराम 87 23 64

एसवीपी कॉलेज भभुआ 71 14 57

क्या कहते हैं अधिकारी

कर्मचारियों की बहाली पर सरकार के स्तर से कार्य हो रहा है। शिक्षा विभाग ने एक पोर्टल पर विवि से रोस्टर के अनुसार रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। विवि ने डाटा भेज दिया है। सभी विवि का डाटा अपलोड होने के बाद रिक्ति के अनुरूप सरकार बहाली करेगी। इसके बाद आने वाले समयों पर कर्मियों के भी रिक्त पद भर जायेंगे।

डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव, वीकेएसयू

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News