विवेक अग्निहोत्री बनेंगे अमिताभ बच्चन के पड़ोसी, खरीदा 18 करोड़ का घर! डायरेक्टर ने खुद बताया सच

156
विवेक अग्निहोत्री बनेंगे अमिताभ बच्चन के पड़ोसी, खरीदा 18 करोड़ का घर! डायरेक्टर ने खुद बताया सच

विवेक अग्निहोत्री बनेंगे अमिताभ बच्चन के पड़ोसी, खरीदा 18 करोड़ का घर! डायरेक्टर ने खुद बताया सच

बॉलीवुड में कब कौन सी खबर उड़ जाए, कुछ पता नहीं। कुछ ऐसा ही हाल ही में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ हुआ। उनको लेकर बीते कई दिनों से खबरें सामने आ रही हैं कि वो जल्द ही बच्चन परिवार के पड़ोसी बनेंगे। उन्होंने मुंबई के सबसे पॉश एरिया में करीब 18 करोड़ रुपये का घर खरीदा है। हालांकि, अब डायरेक्टर ने खुद इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है और सच का खुलासा किया है।

विवेक ने ट्वीट किया शेयर

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri New Home) ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद डायरेक्टर ने लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इस पोस्ट में घर के अंदर की तस्वीरें तक दिखाई गई हैं। इसमें लिखा है कि ये घर 17.9 करोड़ में खरीदा गया है। विवेक ने इसी पोस्ट को शेयर करते हुए तंज कसा है और इस खबर को सिर्फ अफवाह बताया है।

Vivek Agnihotri: ‘अगर इसके बाद किसी कश्‍मीरी हिंदू पर आतंकी हमला हुआ तो…’, विवेक अग्निहोत्री ने दी चेतावनी
बताया क्या है सच

Vivek Agnihotri ने लिखा, ‘मैं सभी कांग्रेसियों, आपियों और बेरोजगार बॉलीवुडियों का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरे लिए रोज नए अपार्टमेंट बनाए और उन्हें लग्जरी फर्नीचर भी मुहैया कराया। 10 जनपथ से आया सोफा मुझे बहुत अच्छा लगा। आप सभी को धन्यवाद।’

सुर्खियों में हैं विवेक अग्निहोत्री

विवेक इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’। दरअसल, बीते दिनों गोवा में आयोजित हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में IFFI के जूरी हेड और इजरायली फिल्ममेकर नदाव लैपिड ने फिल्म पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने वल्गर बताते हुए इसे प्रोपगैंडा मूवी कहा था। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। विवेक से लेकर अनुपम खेर तक ने नदाव को खरी-खोटी सुनाई थी। इस बयान के बाद नदाव ने कहा कि वो किसी की भावना को आहत नहीं करना चाहते थे, लेकिन जिन देशों में सच बोलने की क्षमता कम होती जा रही है, वहां किसी को तो बोलने की जरुरत है।

11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी फिल्म

‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च 2022 को थियेटर्स में रिलीज हुई थी। इसमें 90 के दशक में घाटी में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए जुल्म को दिखाया गया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की थी। हालांकि, इसको लेकर तब भी दो गुट बंटे हुए थे। एक पक्ष वाहवाही कर रहा था तो दूसरा ये भी कह रहा था कि इस फिल्म से नफरत फैलेगी।

Vivek Agnihotri: वल्गर प्रोपेगेंडा बताने वालों पर विवेक अग्निहोत्री का हल्ला बोल, खुलेआम बोल दी इतनी बड़ी बात

अपकमिंग मूवीज


‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री ने ‘द दिल्ली फाइल्स’ की अनाउंसमेंट की थी। इसके अलावा वो ‘द वैक्सीन वॉर’ फिल्म भी बनाएंगे। दोनों ही फिल्में साल 2023 में रिलीज होंगी।