Advertising
Home Top stories विवाह पंचमी पर पुनौरा धाम में 50 हजार भक्त जुटे: श्रीराम-सीता...
Advertising
<

विवाह पंचमी पर पुनौरा धाम में 50 हजार भक्त जुटे: श्रीराम-सीता विवाहोत्सव से पहले लंगर कराया गया, महिलाओं ने गाया गीत – Sitamarhi News

0
विवाह पंचमी पर पुनौरा धाम में 50 हजार भक्त जुटे:  श्रीराम-सीता विवाहोत्सव से पहले लंगर कराया गया, महिलाओं ने गाया गीत – Sitamarhi News

विवाह पंचमी पर पुनौरा धाम में 50 हजार भक्त जुटे: श्रीराम-सीता विवाहोत्सव से पहले लंगर कराया गया, महिलाओं ने गाया गीत – Sitamarhi News

सीतामढ़ी में माता जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम में विवाह पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। आज माता सीता और भगवान राम का विवाह होना है। शादी से पहले मंदिर परिसर में लंगर करवाया गया।

.

भगवान राम की बारात जानकी मंदिर में प्रवेश कर चुकी है। बारात में करीब 30 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए हैं।

प्रभु श्रीराम और माता जानकी के दिव्य विवाहोत्सव में शामिल होने के लिए मिथिला क्षेत्र के साथ-साथ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे हैं।

सुबह से ही माता जानकी के दर्शन और पावन स्थली पर पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। करीब 2 से 3 KM तक लंबी लाइनें लगीं हैं। वहीं, श्रद्धालुओं का कहना है, इस साल ये विवाह उत्सव यहां के लोगों के लिए बेहद खास है। क्योंकि अभी-अभी यहां पर मंदिर का निर्माण हुआ है।

मंदिर के बाहर की देखें तस्वीरें…

Advertising

इसी मंदिर में की गई विवाह की तैयारी। लाइट से जगमगा रहा मंदिर प्रांगण।

मां जानकी के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़।

50 हजार से अधिक भक्तों ने दर्ज कराई उपस्थिति

स्थानीय प्रशासन के अनुसार मंगलवार शाम तक 50 हजार से अधिक भक्तों ने पुनौराधाम पहुंच मां जानकी के दर्शन किए। जबकि मुख्य विवाह कार्यक्रम होने तक यह संख्या 60 हजार के पार पहुंचने का अनुमान है। मंदिर परिसर के अंदर और बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

जानकी मंदिर को सजाया गया भव्य रूप में

विवाह पंचमी के अवसर पर जानकी मंदिर और आसपास के क्षेत्र को भव्य ढंग से सजाया गया है। विवाह से जुड़ी पारंपरिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम को भगवान श्रीराम और माता सीता के विग्रह को शोभायात्रा के रूप में निकाला जा रहा है। इसके बाद श्रीराम-सीता विवाह की ऐतिहासिक झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

मंदिर को फूलों से सजाया गया।

मिथिला की संस्कृति को जीवंत कर रहे आयोजन

मंदिर प्रांगण में मटकोर, द्वार पूजा, बारात स्वागत और अन्य वैवाहिक रस्मों के आयोजन मिथिला की समृद्ध संस्कृति को जीवंत कर रहे हैं। भक्त इन अनूठी रस्मों का आनंद लेते हुए दिव्य वातावरण में भक्तिमय अनुभूति कर रहे हैं।

नेपाल और बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालु

विवाह पंचमी में शामिल होने के लिए नेपाल, उत्तर बिहार और आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में भक्त पुनौरा धाम पहुंचे हैं। श्रद्धालु इस पावन अवसर पर श्रीसीताराम विवाह के साक्षी बनकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

भगवान राम की बारात से देखें तस्वीरें…

सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नगर निगम ने मार्गों को अतिक्रमण-मुक्त कर साफ-सुथरा बनाया है ताकि किसी श्रद्धालु को किसी तरह की असुविधा न हो। पुलिस, नगर निकाय और स्वयंसेवकों की टीमें लगातार भीड़ प्रबंधन में जुटी हुई हैं।

विवाह पंचमी के इस भव्य आयोजन ने पुनौरा धाम में धार्मिक उत्साह और आस्था का अभूतपूर्व वातावरण बना दिया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising