Advertising
Home Top stories विदिशा में बारातियों से भरी टवेरा सूखे तालाब में गिरी: 3...
Advertising
<

विदिशा में बारातियों से भरी टवेरा सूखे तालाब में गिरी: 3 की मौत, 7 घायल; गैरतगंज से आ रही थी बारात – Vidisha News

0
विदिशा में बारातियों से भरी टवेरा सूखे तालाब में गिरी:  3 की मौत, 7 घायल; गैरतगंज से आ रही थी बारात – Vidisha News

विदिशा में बारातियों से भरी टवेरा सूखे तालाब में गिरी: 3 की मौत, 7 घायल; गैरतगंज से आ रही थी बारात – Vidisha News


विदिशा में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में तीन बारातियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा जाफरखेड़ी गांव के पास हुआ, जब बारातियों से भरी टवेरा कार अनियंत्रित होकर सूखे तालाब में जा गिरी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। रात 10 बजे हुआ हादसा घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गैरतगंज से जाफरखेड़ी निवासी दशरथ सिंह के यहां बारात आ रही थी। टवेरा कार में कुल 10 लोग सवार थे। बताया गया है कि वाहन तेज रफ्तार में था और अंधेरा होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क से उतरकर पास के सूखे तालाब में जा गिरी। पानी नहीं होने के बावजूद गाड़ी के पलटने से सवारों को गंभीर चोटें आईं। तीन की मौके पर मौत हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी (चालक) और 35 वर्षीय चंद्रशेखर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कई लोग घायल घायलों में अशोक लोधी (25) का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ है। राज बोधी (14) के पेट में गंभीर चोट आई है। बृजेश लोधी (27) और सुदीप लोधी (20) को सीने में चोटें लगी हैं। दो की हालत नाजुक 45 वर्षीय भावसिंह लोधी और 10 वर्षीय ऋतुराज लोधी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात इनमें से एक घायल को आगे इलाज के लिए भोपाल भेजा गया। ग्रामीणों ने पहुंचाई मदद हादसा गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर हुआ। आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निजी वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर ने लिया जायजा घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अंशुल गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और बाद में घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। एडीएम, तहसीलदार, सीएसपी, कोतवाली और सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। सिविल सर्जन डॉ. अनूप वर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। खुशियां बदलीं मातम में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। अस्पताल में परिजनों और बारातियों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस हादसे से स्तब्ध और गमगीन नजर आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising