वंदे भारत हाईस्पीड ट्रेन में आगरा से होगी सवारी, कैंट स्टेशन पर ट्रायल के बाद अब जानिए कब से कर पाएंगे सफर

16
वंदे भारत हाईस्पीड ट्रेन में आगरा से होगी सवारी, कैंट स्टेशन पर ट्रायल के बाद अब जानिए कब से कर पाएंगे सफर

वंदे भारत हाईस्पीड ट्रेन में आगरा से होगी सवारी, कैंट स्टेशन पर ट्रायल के बाद अब जानिए कब से कर पाएंगे सफर


Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन का मंगलवार दोपहर तीन बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रायल किया जाएगा। 4.45 बजे दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 5.35 पर ट्रेन लौटेगी और 7.20 पर आगरा कैंट पर वापस होगी। वंदे भारत भोपाल के कमलापति स्टेशन से दिल्ली के निजामुद्दीन तक चलाई जाएगी।

 

वंदे भारत ट्रेन ट्रायल
सुनील साकेत, आगरा: हाईस्पीड और बेहतर सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन में सफर का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए। भोपाल के कमलापति स्टेशन से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है। मंगलवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दोपहर तीन बजे वंदे भारत का ट्रायल कराया गया। वंदे भारत कैंट स्टेशन से दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन के लिए रवाना की जाएगी।भोपाल से दिल्ली की 694 किमी दूरी 7:50 घंटे में पूरी करने वाली वंदे भारत ट्रेन का बेसब्री से इंतजार था। घोषणा के बाद से आगरा के लोग कैंट स्टेशन पर हॉल्ट के लिए चिंतित थे। इसके लिए रेल मंत्रालय को भी कई बार लिखा गया था। मंगलवार दोपहर तीन बजे वंदे भारत का ट्रायल किया जा रहा है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ती श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 3 बजे कैंट से ट्रेन का ट्रायल होगा। 4.15 बजे पलवल होते हुए 4.45 पर दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन के किराया, समय सारिणी और स्टॉपेज के बारे मेंं अभी कोई जानकारी नहीं है।

ये रहेंगी खूबियां

वंदे भारत आधुनिक खूबियों से लैस होगी। ट्रेन में 16 कोच हैं, जिनमें 14 एसी चेयर और दो एग्जीक्यूटिव कोच रहेंगे। सभी कोच सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। ट्रेन शनिवार को छोड़ छह दिनों तक चलाई जाएगी। जानकारी के अनुसार ट्रेन भोपाल के कमलापति स्टेशन से सुबह 5.55 बजे चलेगी। 11.40 पर आगरा कैंट स्टेशन आएगी। 1.45 बजे दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में निजामुद्दीन स्टेशन से 5.35 बजे छोड़ी जाएगी। शाम 7.20 पर आगरा कैंट स्टेशन आएगी। शताब्दी की तुलना में वंदे भारत ट्रेन एक घंटे से अधिक तेज रहेगी।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News