लालू यादव ने भ्रष्टाचार करने में किसी का लिहाज नहीं किया

10
लालू यादव ने भ्रष्टाचार करने में किसी का लिहाज नहीं किया

लालू यादव ने भ्रष्टाचार करने में किसी का लिहाज नहीं किया


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी अध्यक्ष का मानना है कि व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का फल उनके बच्चों पर भी पड़ता है। संजय जायसवाल का दावा है कि भ्रष्टाचार के मामले में लालू यादव को फिर जेल जाना होगा।

 

पटनाः बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने लालू प्रसाद यादव को आदतन अपराधी बताया हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने बेईमानी करने में कभी कोई लिहाज नहीं रखा। संजय जायसवाल ने लालू परिवार और करीबियों पर ईडी की कार्रवाई पर कहा कि आज उन्हें अपने पापों की सजा मिल रही हैं। संजय जायसवाल ने कहा कि आज लालू यादव लग रहा होगा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया किया। अब उनके पापों की सजा उनके बच्चों को मिल रही हैं। पूरा परिवार लूट में शामिल हैं।

जो लूट में शामिल होगा उसके पूरे परिवार को सजा मिलेगी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने लालू परिवार के लगातार बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि जो परिवार लूट में शामिल होता है। उसके अपराध की सजा उसे मिलती है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले का हवाला देते हुए कहा- ‘लालू जी ने पूरे जीवन अपराध किया है।’ उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी के कसते शिकंजे के बाद आरजेडी की ओर से इमोशन कार्ड खेलने की कोशिश की जा रही है। संजय जायसवाल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव 2 बार मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने 10 हजार करोड़ का चारा घोटाला किया। वो कई बार जेल भी गए और फिर से जेल जाने को तैयार है।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में चार लाख में नहीं मिलता मकान

संजय जयसवाल ने सवाल पूछा कि चार लाख में उन्होंने दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में घर कैसे खरीद लिए? वो भी 4 मंजिला मकान। उन्होंने आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में चार लाख रुपए महीने पर किराये पर मकान नहीं मिलते हैं, लेकिन इनके पास चार लाख में चार मंजिला मकान कैसे आ गया? उन्होंने कहा ये दिल्ली का सबसे पॉश इलाका है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरजेडी के घोटालों पर बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनाया। उसके बाद भी जब वे रेल मंत्री बने तब भी उन्होंने अपराध किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने अपराध की भागीदारी अपने बच्चों को भी कराई।

अच्छे और बुरे कर्मों का फल बच्चों पर पड़ता है

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अच्छे और बुरे कर्मां का फल बच्चों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पहले लोग बेईमानी में भी कुछ लिहाज रखते हैं। लेकिन लालू प्रसाद यादव ने कोई लिहाज नहीं रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव ने कांति सिंह से लेकर गाय धोने वालों तक की जमीन अपने नाम लिखवाई। उन्होंने भ्रष्टाचार में किसी प्रकार का कोई लिहाज नहीं रखा।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News