Advertising
Home Top stories लखनऊ में पुनर्निर्मित रेलवे यूनियन भवन का उद्घाटन: डिप्टी सीएम ब्रजेश...
Advertising
<

लखनऊ में पुनर्निर्मित रेलवे यूनियन भवन का उद्घाटन: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल ने दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद – Lucknow News

1
लखनऊ में पुनर्निर्मित रेलवे यूनियन भवन का उद्घाटन:  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल ने दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद – Lucknow News

लखनऊ में पुनर्निर्मित रेलवे यूनियन भवन का उद्घाटन: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मेयर सुषमा खर्कवाल ने दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद – Lucknow News


राजधानी लखनऊ के आर्य नगर, नाका हिंडोला स्थित पुनर्निर्मित नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन भवन का आज भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। नव वर्ष के मौके पर खास आयोजन कार्यक्रम को नव संवत्सर के साथ जोड़कर आयोजित किया गया, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया। सुबह से ही यूनियन से जुड़े कर्मचारी और पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा रहा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के भवन कर्मचारियों के संगठन और कामकाज को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मेयर ने कहा-सुविधाएं और मजबूत होंगी लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने भी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नव वर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नए भवन के बनने से कर्मचारियों को बेहतर बैठने, मीटिंग और संगठनात्मक कामों के लिए अच्छी जगह मिलेगी, जिससे उनका काम और आसान होगा। अधिकारियों और पदाधिकारियों की बड़ी मौजूदगी इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार भी शामिल हुए। इसके अलावा नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के कई केंद्रीय पदाधिकारी जैसे प्रवीण कुमार, हरप्रीत सिंह, मो. रफीक, प्रेम सोनकर और प्रवीणा सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ, कारखाना और अन्य मंडलों से आए अध्यक्ष और मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बड़ी संख्या में शाखा स्तर के पदाधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे, जिससे कार्यक्रम में काफी भीड़ और उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में दिखा उत्साह और एकजुटता कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री विभूति मिश्रा और मंडल अध्यक्ष सुधीर तिवारी ने किया। दोनों ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया। अंत में कारखाना मंडल के मंडल मंत्री अनूप बाजपेई ने सभी अतिथियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया और कार्यक्रम का समापन किया।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising