Advertising
Home Top stories लखनऊ में जमीनी विवाद में भाई की पीटकर हत्या: रास्ते में...
Advertising
<

लखनऊ में जमीनी विवाद में भाई की पीटकर हत्या: रास्ते में रोककर पत्नी के साथ किया हमला, सीने पर चढ़कर मारा – Lucknow News

0
लखनऊ में जमीनी विवाद में भाई की पीटकर हत्या:  रास्ते में रोककर पत्नी के साथ किया हमला, सीने पर चढ़कर मारा – Lucknow News

लखनऊ में जमीनी विवाद में भाई की पीटकर हत्या: रास्ते में रोककर पत्नी के साथ किया हमला, सीने पर चढ़कर मारा – Lucknow News

लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में भाई ने भाई की पीट कर हत्या कर दी। घर से सब्जी लेने निकले थे तभी रास्ते में भाई ने पत्नी के साथ मिलकर बांस से हमला कर दिया। जिससे अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

.

खरगापुर गोमती नगर निवासी रामदेव (52) मजदूरी करते थे। सोमवार रात करीब 8:30 बजे घर से सब्जी लेने के लिए गए थे। रास्ते में पंचायत भवन के पास भाई मोनू ने पत्नी सीमा देवी के साथ मिलकर बांस से हमला कर दिया। जिससे वह हालत में सड़क पर गिर गए। इसके बाद बांस से उनके ऊपर कई बार वार किया और सीने पर चढ़ के पैर से मारने लगा। मारपीट होता देख आसपास भीड़ जमा होने लगी तो दोनों भाग निकले। वहां मौजूद गांव के एक लड़के ने बेटे जितेश को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार मौके पर पहुंचा और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले में इंस्पेक्टर गोमती नगर विस्तार सुधीर अवस्थी का कहना है पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामा की मिट्टी में शामिल होने गया था परिवारमृतक रामदेव के साले आंबेत की लंबी बीमारी के बाद सोमवार को मौत हो गई थी। परिवारजन इस दुख की घड़ी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। मृतक के बेटे जितेश ने बताया कि परिवार मामा के घर गया हुआ था। इसकी जानकारी चाचा मोनू को थी। इसका ही फायदा उठाकर उसने हमला कर दिया। इनकी हत्या कर दी। शाम को इलाके के लोगों ने फोन कर बताया कि की चाचा तुम्हारे पापा को मार रहे है।

तोड़ चुके थे दम, मुंह और कान से बहे रहा था खून बेटे जितेश ने बताया कि चाचा मोनू ने पापा पर जानवर जैसा वार किया। पहले मुंह पर लड़की के पटरे से मारा मन नहीं भरा तो सीने पर कितनी बार वार किया कि वो वही मर गए। हम लोग जब पहुंचे तो देखा कि उनके मुंह और कान से खून निकल रहा है। पहले गांव के ही एक अस्पताल ले गए जहां से उन लोगों ने लोहिया संस्थान भेज दिया। लोहिया पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अक्सर देता था जान से मारनी की धमकीबेटे जितेश के मुताबिक चाचा मोनू की नियत उसकी संपत्ति पर थी। बंटवारे में मिली जमीन को वो पहले बेच कर खा गए है। अब वो मेरे मकान में भी हिस्सा मांग रहे है। इसको लेकर अक्सर शराब के नशे में वो विवाद करता था। तीन दिनों से इलाके में सबसे बोल रहा था कि रामदेव को मार देंगे। और अकेला पाकर हत्या कर दी।

Advertising

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising