रेलवे स्टेशन के साथ शास्त्री ब्रिज की जगह केबल स्टेड या लांग स्पान फ्लाई ओवर की कवायद | Cable stand or long span flyover exercise to replace Shastri bridge wi | Patrika News

46
रेलवे स्टेशन के साथ शास्त्री ब्रिज की जगह केबल स्टेड या लांग स्पान फ्लाई ओवर की कवायद | Cable stand or long span flyover exercise to replace Shastri bridge wi | Patrika News

रेलवे स्टेशन के साथ शास्त्री ब्रिज की जगह केबल स्टेड या लांग स्पान फ्लाई ओवर की कवायद | Cable stand or long span flyover exercise to replace Shastri bridge wi | Patrika News

राज्य सरकार लागत में सहयोग करे तो रेलवे बनाने को तैयार

इंदौर

Updated: September 16, 2022 05:31:04 pm

मेट्रो की ऊंचाई भी पटरियों वाले हिस्से में सामान्य से 2 मीटर ऊंची रहेगी
रीगल स्टेशन से इंटीग्रेट करेंगे नए रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म को
इंदौर. शहर में नया रेलवे स्टेशन बनाने की कवायद शुरू होती नजर आ रही है। रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियर ने प्रशासन, नगर निगम व मेट्रो कॉर्पोरेशन के साथ प्रस्तावित प्लान पर चर्चा की। शहर के पहले रेलवे फ्लाई ओवर शास्त्री ब्रिज के नवीनीकरण पर भी विचार किया गया। इस दौरान केबल स्टेड ब्रिज (झूला पुल) व लांग स्पान फ्लाई ओवर जैसे विकल्प रखे गए। रेलवे अफसरों का कहना है, राज्य सरकार लागत में सहयोग करे तो रेलवे आर्थिक सहयोग कर इसे बना सकता है।
गुरुवार को नए स्टेशन के निर्माण को लेकर रतलाम से सीनियर डिविजन इंजीनियर अंकित गुप्ता इंदौर आए थे। उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल और मेट्रो जीएम केसी चौहान के साथ प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। रेलवे अधिकारियों ने बताया, नए रेलवे स्टेशन के साथ पार्क रोड को भी मिलाना है। इसमें शास्त्री ब्रिज को नया बनाना होगा। वर्तमान में इसकी पटरियों से ऊंचाई कम होने पर ट्रेनों के संचालन में तकनीकी दिक्कत होती है। यह बात राज्य सरकार को कई बार संज्ञान में लाई जा चुकी है। नया ब्रिज बनाने के लिए इसकी लंबाई व चौड़ाई बढ़ानी होगी। साथ ही इसे मेट्रो स्टेशन के साथ भी जोड़ना होगा। नगर निगम, आइडीए या राज्य सरकार की शास्त्री ब्रिज को नया बनाने की कोई योजना हो तो रेलवे सहयोग कर बेहतर फ्लाई ओवर बना सकती है। इस दौरान विकल्पों पर विचार किया गया। इसमें केबल स्टेड ब्रिज की भी बात आई। करीब 70 मीटर का यह ब्रिज बन जाए तो काफी समस्या हल हो सकती है। हालांकि इसे बनाने के लिए पहले तकनीकी फिजिबिलिटी देखनी होगी, क्योंकि इसमें सामान्य ब्रिज से ज्यादा जगह लगती है। दूसरे विकल्प में भी स्पान लंबा लेकर ब्रिज की ऊंचाई बढ़ानी होगी। इसी ब्रिज के समीप से मेट्रो भी गुजरेगी। अधिकारियों ने कहा कि सरकार से चर्चा करके तय करेंगे।
लक्ष्मीबाई नगर से शुरू होंगी ट्रेनें
बताया गया कि नए स्टेशन का निर्माण करने के लिए ट्रेनों की आवाजाही रोकनी होगी। इसके लिए लक्ष्मीबाई नगर को स्टेशन की तरह विकसित करना होगा। एमआर-4 का अलाइनमेंट तय करके आगे का काम भी शुरू किया जाए, जिससे जनता को आवाजाही में आसानी हो। निगम ने बताया इस पर काम शुरू कर दिया है।
मेट्रो की ऊंचाई बढ़ेगी
इसी स्थान से मेट्रो भी गुजरेगी। काॅर्पोरेशन के अधिकारियों को बताया गया कि पटरियों के ऊपर ऊंचाई बढ़ानी होगी। इस पर तय हुआ कि वर्तमान ऊंचाई से 2 मीटर बढ़ा दी जाए।
7 साल पहले भी बनी योजना
आइडीए अध्यक्ष रहते हुए सांसद शंकर लालवानी ने रीगल तिराहे पर केबल स्टेड की योजना बनाई थी। उस दौरान राशि व रेलवे की योजना नहीं होने से मामला अटक गया था। अब फिर उसी तरह के केबल आधारित ब्रिज पर सोचा जा रहा है।

रेलवे स्टेशन के साथ शास्त्री ब्रिज की जगह केबल स्टेड या लांग स्पान फ्लाई ओवर की कवायद

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News