राहुल गांधी से केवल हम ही नहीं स्वयं कांग्रेस के लोग भी हैरान हैं… हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर का हमला

41
राहुल गांधी से केवल हम ही नहीं स्वयं कांग्रेस के लोग भी हैरान हैं… हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर का हमला

राहुल गांधी से केवल हम ही नहीं स्वयं कांग्रेस के लोग भी हैरान हैं… हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर का हमला


Bharat Jodo Yatra: हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी पर न‍िशाना साधा। खट्टर ने राहुल गांधी की ओर से खुद को लेकर द‍िए बयान पर सवाल क‍िया। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा क‍ि राहुल गांधी से खुद कांग्रेसी भी हैरान हैं।

 

हाइलाइट्स

  • हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी पर हमला बोला
  • कभी वो शिव भक्त बन जाते हैं, उनकी दिशा ही समझ से परे: खट्टर
  • राहुल गांधी ने कहा था कि जो राहुल आपके दिमाग में है मैंने उसे मार दिया
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी के कौरव-पांडवों वाले बयान पर हमला बोला। हरियाणा CM ने कहा क‍ि कभी वो (राहुल गांधी) कहते हैं कि राहुल गांधी को राहुल गांधी ने मार दिया है। कभी वो शिव भक्त बन जाते हैं। उनकी कोई दिशा ही नहीं समझ में आती है। इससे केवल हम ही नहीं बल्कि स्वयं कांग्रेस के लोग हैरान हैं। दरअसल राहुल गांधी ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने मार दिया उसको। भारत जोड़ो यात्रा में ठंड के बावजूद टी-शर्ट पहनने को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि मुझे ये फर्क नहीं पड़ता कि कोई मेरे बारे में क्या सोचता है। मैं तपस्वी था अब भी हूं। चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और वह अपना काम कर रहे हैं। ये देश तपस्वियों का हैं।

राहुल गांधी ने कहा था क‍ि हाथ का निशान जो कांग्रेस पार्टी का सिंबल है, यह अभय मुद्रा है। गौतम बुद्ध, भगवान महावीर और गुरुनानक भी इस मुद्रा में देखे जाते हैं। ये शिव की पहचान है जोकि एक तपस्वी समझ सकता है। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से इसे जोड़ते हुए कहा था कि आपको कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तपस्या दिख रही है। हिन्दुस्तान का एक मजदूर या किसान नहीं जो मुझसे ज्यादा चला है पर चर्चा केवल मेरी हो रही है।

‘राहुल गांधी को मैंने मार दिया है….’, हिंदू धर्म का हवाला देकर क्यों बोले?

बीजेपी पर बोला था हमला
राहुल ने कहा क‍ि वह अपना काम कर रहे हैं, जैसा कि गीता में है और उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी उनकी पूजा करा रही है, जबकि कांग्रेस तपस्वी की पार्टी है। राहुल ने कहा था क‍ि जब अर्जुन ने मछली की आंख पर निशाना साधा तो उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आगे क्या करेंगे, गीता में भी कहा गया है कि अपना काम करो लेकिन पार्टी के कार्यक्रम हैं जो भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद भी जारी रहेंगे। और इस यात्रा के नतीजे उसके बाद ही सामने आएंगे।

’21वीं सदी के कौरव पहनते हैं खाकी हाफ पैंट’
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें 21वें सदी के कौरव करार दिया था। राहुल ने कहा था क‍ि ये हरियाणा सदियों से देश को यही सिखा रहा है। महाभारत के समय जो कौरव और पांडवों की लड़ाई थी। वहीं आज की लड़ाई हैं। पांडव जो थे वो तपस्या करते थे। पांडवों में इस धरती पर कभी नफरत नहीं फैलाई, किसी गरीब व्यक्ति के खिलाफ अपराध नहीं किया।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News