राहुल गांधी प्रकरण पर बोले RJD के शिवानंद तिवारी, विपक्ष को फायदा-बीजेपी डरी; परवेज मुशर्रफ जैसा होगा हाल

1
राहुल गांधी प्रकरण पर बोले  RJD के शिवानंद तिवारी, विपक्ष को फायदा-बीजेपी डरी; परवेज मुशर्रफ जैसा होगा हाल

राहुल गांधी प्रकरण पर बोले RJD के शिवानंद तिवारी, विपक्ष को फायदा-बीजेपी डरी; परवेज मुशर्रफ जैसा होगा हाल


ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता छिन जाने के मामले पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने भाजपा पर पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी का भय हो गया है। शनिवार को मीडिया से बातचीत में शिवानंद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी को पार्लियामेंट से बाहर रखने की केंद्र ने साजिश रची। उनकी यह साजिश सबके सामने आ गई है। देश की जनता यह समझ रही है कि बीजेपी क्या कर रही है।

राजद के राष्ट्रीय उपाधयक्ष शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के खिलाफ जानबूझकर सुनियोजित ढंग से यह काम किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने दावा किया इससे एक फायदा यह हुआ है।  राहुल गांधी की सदस्यता जाने की घटना से तमाम विपक्ष एकसाथ हो गया है। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल सहित तमाम विपक्षी नेता एकजुट हो गए हैं। इसका फायदा आगामी चुनावों में विपक्षी खेमे को मिलेगा।

राहुल गांधी को देशभर में घेरेगी BJP,  रविशंकर प्रसाद का ऐलान; कांग्रेस में उन्हें हटाने की साजिश चल रही?

मामले को इजराइल और पाकिस्तान से जोड़ा

शिवानंद तिवारी ने मामले को इजराइल और पाकिस्तान से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी परवेज मुशर्रफ ने ऐसा करने की कोशिश की थी। बाद में जनता ने उन्हें उखाड़ कर फेंक दिया। जनता जन आंदोलन के जरिए बीजेपी को इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए एक बार फिर देश में आंदोलन होगा। जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी।

default -राहुल गांधी पर BJP का पलटवार: सावरकर बनने में कई जन्म लगेंगे, गिरिराज सिंह ने पूछा-  कौन से गांधी हैं, दादाजी वाले या…

राहुल पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और राहुल गांधी पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता रविवार को राज्यभर में सत्याग्रह करेंगे। इसी क्रम में पटना के गांधी मैदान में सुबह दस से शाम पांच बजे तक गांधी मूर्ति के नीचे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सत्याग्रह कार्यक्रम होगा। 

बिहार कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि जिस प्रकार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, वह निंदनीय है। केंद्र की बर्बर नीति के खिलाफ सभी जिलों में सत्याग्रह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, तमाम विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधान पार्षद गण एवं पार्टी वरिष्ठ नेता, सभी मोर्चा/संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News