राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले 2 महिला कांग्रेसी MLA पहुंची कदमताल करने, जानें वजह

96
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले 2 महिला कांग्रेसी MLA पहुंची कदमताल करने, जानें वजह

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले 2 महिला कांग्रेसी MLA पहुंची कदमताल करने, जानें वजह

जयपुर: कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा को देशभर में अच्छा समर्थन मिल रहा है। लाखों लोग राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिला रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं। 5 हजार से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो अलग अलग राज्यों से इस यात्रा से जुड़े और कश्मीर तक पैदल चलेंगे। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में भी राहुल गांधी का अच्छा क्रेज देखा जा रहा है। यात्रा में शामिल होने के लिए सैंकड़ों किलोमीटर दूर अलग अलग राज्यों से लोग आते हैं और इस यात्रा के गवाह बन रहे हैं। शनिवार 19 नवम्बर को कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा और कृष्णा पूनिया महाराष्ट्र पहुंची और राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाए।

​राहुल गांधी की यात्रा पहुंची मध्यप्रदेश

राहुल गांधी की यह यात्रा रविवार 20 नवम्बर को मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रही है। इससे पहले जब यात्रा महाराष्ट्र राज्य से गुजर रही थी। तब राजस्थान के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा और सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। साथ ही राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाए। इस दौरान इन दोनों नेताओं ने राहुल गांधी से बातचीत भी की।

​नया सूरज ऊगने वाला है – कृष्णा पूनिया

95634928 -

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कृष्णा पूनिया ने कहा कि यात्रा से लोग जुड़ रहे हैं, लोगों का डर मिट रहा है और देश में अब नया सूरज ऊगने वाला है। डॉक्टर कृष्णा पूनिया ने अपने ट्वीटर पेज पर लिखा कि राहुल गांधी की यात्रा के साथ करोड़ों देशवासियों की उम्मीदें और दुआएं आगे बढ़ रही है। यही वो ताकत है जो हमारा हौंसला बढा रही है।

​मुझे राहुल गांधी के नेतृत्व में चलने पर गर्व है – दिव्या मदेरणा

95634919 -

राहुल गांधी के साथ काफी देर तक कदम से कदम मिलाकर चलने वाली दिव्या मदेरणा ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी जी के मन में भारत और भारतीय नागरिकों के लिए शांति, समानता और सद्भाव की एक अटूट भावना है। वे बेहतर भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर वे गौरान्वित महसूस कर रही है। यात्रा के दौरान दिव्या और राहुल गांधी के बीच काफी बातचीत हुई।

​बहन की तरह दिव्या मदेरणा को गले लगाया राहुल गांधी ने

95634890 -

यात्रा के दौरान राहुल गांधी आमजन से बड़े प्यार से मिलते हैं। स्थानीय महिलाओं और बच्चों से भी बड़े स्नेह से मिलते हैं। जब दिव्या मदेरणा ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम बढाए तो राहुल ने दिव्या मदेरणा को बहन की तरह गले लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। दिव्या का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा में जब महिलाएं शामिल होती हैं तो यात्रा को एक नई शक्ति मिलती है। राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की हर समस्या का समाधान नजर आता है।

​राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा की एंट्री

95634791 -

राहुल गांधी की यात्रा अब राजस्थान की पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश पहुंच गई है। 3 दिसंबर को यह यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यह स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी की यात्रा का रूट जैसा तय था वैसा ही रहेगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर कुछ हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। यात्रा झालावाड़ जिले से प्रदेश में एंट्री करेगी और अलवर जिले से बाहर निकलेगी।

​7 जिलों और 18 विधानसभाओं से गुजरेगी यात्रा

7-18-

राजस्थान के सियासी संकट के बीच राहुल गांधी की यात्रा से प्रदेश का सियासी पारा भी गर्माया हुआ है। वहीं यात्रा के राजस्थान रूट को लेकर चल रही ऊहोपोह की स्थिति पर भी अब विराम लग चुका है। अब यात्रा तय रूट से ही गुजरेगी। इसके तहत राहुल गांधी राजस्थान के 7 जिलों और 18 विधानसभाओं से गुजरेंगे। गुर्जर -मीणा बाहुल्य इस रूट से राहुल के गुजरने से गहलोत गुट की धड़कनें भी तेज हैं। यह माना जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने के बाद राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव भी देखने को मिल सकता है। (रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़)

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News