राहुल के समर्थन में कांग्रेसी उतरे सड़कों पर | Congressmen took to the streets in support of Rahul | Patrika News

0
राहुल के समर्थन में कांग्रेसी उतरे सड़कों पर | Congressmen took to the streets in support of Rahul | Patrika News

राहुल के समर्थन में कांग्रेसी उतरे सड़कों पर | Congressmen took to the streets in support of Rahul | Patrika News


इंदौरPublished: Mar 24, 2023 08:39:06 pm

– काली पट्टी बांध, काले गुब्बारे छोड़ किया प्रदर्शन

राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता

राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता

इंदौर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। शुक्रवार शाम को कांग्रेस नेताओं ने गीता भवन चौराहे पर आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया।
शुक्रवार दोपहर में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का फैसला आने के बाद से ही कांग्रेस नेताओं में गुस्सा था। वहीं शाम को कांग्रेस नेता पिंटू जोशी और अमन बजाज के विरोध प्रदर्शन की घोषणा की। उनके इस प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जिनमें नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद अनवर कादरी, कांग्रेस नेता सुरजीतसिंह चड्ढा, अरविंद बागड़ी, अनूप शुक्ला, विशाल चतुर्वेदी, नीलेश पटेल सहित अन्य नेता भी शामिल हुए। लगभग एक घंटे तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संविधान सभा के सदस्य रहे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने ये प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर और काले गुब्बारे हवा में लहराने के साथ ही केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
लगाए लोकतंत्र की हत्या के आरोप
इस दौरान विरोध करने वाले कांग्रेस नेता जोशी का कहना था कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री के मित्र अडानी के खिलाफ जेपीसी की मांग कर रहे थे। उन्हें पहले संसद में बोलने नहीं दिया गया। वहीं अब लोकतंत्र की हत्या का षडयंत्र भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार के द्वारा किया गया है। लेकिन इसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ाई में जनता और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ है। शुक्रवार का दिन लोकतंत्र का काला दिन है।
पुतला जलाया तो हुई झूमाझटकी
राहुल गांधी पर कार्रवाई के खिलाफ युवक कांग्रेस ने भी कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के नीचे प्रदर्शन किया। इस दौरान युवक कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की भी कोशिश की। कांग्रेस नेताओं के पुतला जलाने की कोशिश करते ही यहां पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने और पुतला छीनने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ओर नेताओं के बीच पुतले को लेकर झूमाझटकी भी होती रही। वहीं इसी बीच प्रधानमंत्री के पुतले को आग लगा दी गई।
कांग्रेस करेगी जनता को जागरूक
राहुल गांदी के समर्थन में और केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन चलाने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, अफसर पटेल एवं शहर प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि राहुल गांधी केंद्र सरकार और अडानी के द्वारा किए गए महाघोटाले के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे है। जिससे डरकर मोदी सरकार ने सूरत जिला न्यायालय का फैसला आते ही तुरंत उस पर अमल करते हुए उनकी सदस्यता निरस्त कर दी। मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को बचाने और अडानी महाघोटाले पर पर्दा डालने के लिए लोकतंत्र का गला घोटा है। लेकिन कांग्रेस इसके बाद जनता को जागरूक करने के लिए लगातार आंदोलन, प्रदर्शन के साथ ही अभियान चलाएगी और राहुल गांधी ने जिस काम को शुरू किया है उसे जनता के बीच पहुंचाएंगे।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News