‘राष्ट्रपत्नी’ विवाद: महिला आयेाग ने जारी किया रंजन को समन, अधीर ने मांगा राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने का समय, MP में FIR : 10 बातें | ‘Rashtrapatni’ controversy: Adhir seeks time to meet President Murmu | Patrika News

211
‘राष्ट्रपत्नी’ विवाद: महिला आयेाग ने जारी किया रंजन को समन, अधीर ने मांगा राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने का समय, MP में FIR : 10 बातें | ‘Rashtrapatni’ controversy: Adhir seeks time to meet President Murmu | Patrika News

‘राष्ट्रपत्नी’ विवाद: महिला आयेाग ने जारी किया रंजन को समन, अधीर ने मांगा राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने का समय, MP में FIR : 10 बातें | ‘Rashtrapatni’ controversy: Adhir seeks time to meet President Murmu | Patrika News

इस मामले से जुड़ी अहम ताजा अपडेट इस प्रकार हैं : 1. जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से आयोग में पेश होने तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने के लिये लिखित में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

2. लोकसभा में कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रोपदी से मिलकर उनसे माफी मांगने के लिए समय मांगा है। अधीर रंजन की ओर इस बात की जानकारी सदन में भी दी गई थी कि वे राष्ट्रपति से मिलकर माफी मांगेंगे।

3.आयोग ने राष्ट्रपति के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के लिये कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है। आयोग ने चौधरी के मामले की सुनवाई के लिये अगले सप्ताह बुधवार को सुबह 11. 30 बजे का समय निर्धारित किया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्रीय महिला आयोग और सभी राज्य महिला आयोग देश की राष्ट्रपति के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की अपमानजनक एवं महिला विरोधी टिप्पणी की निंदा करते हैं ।”

4. रेखा ने कहा कि जिन 12 राज्यों के महिला आयोगों ने इस बयान की निंदा की है उनमें आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्विटर पर एक संयुक्त बयान साझा किया। इसमें कहा गया है, ‘‘माननीय राष्ट्रपति के बारे में अधीर रंजन चौधरी के शब्दों के लिये राष्ट्रीय महिला आयोग और सभी राज्य महिला आयोग सख्त निंदा करते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘उनका बयान बेहद अपमानजनक, महिला विरोधी और राष्ट्रपति को अपमानित करने वाला है। हम सही सोच रखने वाले लोगों से अधीर के शब्दों की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करने का आह्वान करते हैं।”

5. ज्ञात हो कि चौधरी ने बुधवार को एक निजी चैनल से बातचीत में राष्ट्रपति मुर्मू को ‘‘राष्ट्रपत्नी” कहकर संबोधित किया था। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा के सांसदों ने हंगामा कर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को बृहस्पतिवार को बाधित किया था। बीजेपी महिला सांसदों ने कल संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया था।

6. इस मामले पर चौधरी ने अपनी सफाई देते हुए कल कहा था कि ‘‘चूकवश” उनके मुंह से एक शब्द निकल गया जिसे भाजपा ‘तिल का ताड़’ बना रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर माफी मांगेंगे, लेकिन ‘‘इन पाखंडियों” से माफी नहीं मांग सकते। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘पाखंडियों’ से माफी मांगने वाले नहीं हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रपति के पद पर चाहे किसी भी समुदाय का व्यक्ति आसीन हो, वह उसका पूरा सम्मान करते हैं।

क्या है पूरा मामला चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग कर दिया था। भाजपा सदस्यों ने बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों में इस विषय को लेकर हंगामा किया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग की. कांग्रेस नेता चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मैं एक बंगाली हूं, हिंदी बहुत अच्छी नहीं आती, मैंने गलती की है, मैं इसे स्वीकार करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति से मिलने समय मांगा है, उनसे माफी मांगूगा, लेकिन इन ‘पाखंडियों’ से नहीं।’’

अधीर रंजन पर मध्यप्रदेश में FIR वहीं मध्यप्रदेश में, भाजपा के वरिष्ठ मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे (Om Prakash Dhurve) ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडोरी कोतवाली में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (adhir ranjan choudhary) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। यह केस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi murmu) को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर किया गया है। ओमप्रकाश धुर्वे एक आदिवासी नेता हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विरुद्ध कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर धुर्वे ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वे इससे काफी आहत हुए हैं। उन्होंने इसे लेकर डिंडोरी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने धारा 153(2),505 A के तहत जीरो एफआईआर दर्ज किया है। इसके साथ मामले को दिल्ली भेज दिया गया है।

इस मामले में भाजपा के आदिवासी नेता के साथ राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद गोटिया के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ गुरुवार शाम को डिंडोरी कोतवाली थाना पहुंचे।

कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराकर ओमप्रकाश धुर्वे ने बयान दिया कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आदिवासी समाज को गिराने की कोशश की है। इससे समाज आहत है। इस तरह की टिप्पणी आदिवासी समाज के लिए अपमान समान है। इसको लेकर डिंडोरी कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की मांग हुई है।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News