रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर मंत्री चंद्रशेखर को लताड़ने वाले JDU विधायक डॉ. संजीव, जानिए कौन हैं?

21
रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर मंत्री चंद्रशेखर को लताड़ने वाले JDU विधायक डॉ. संजीव, जानिए कौन हैं?

रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर मंत्री चंद्रशेखर को लताड़ने वाले JDU विधायक डॉ. संजीव, जानिए कौन हैं?


पटना: बिहार में रामचरितमानस विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक बार फिर रामचरितमानस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इसमें कचरा है, जिसे हटाना होगा। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए साफ लहजे में कहा कि आपत्तिजनक बातों को आशीर्वाद कैसे मान लें? उन्होंने इस कचरे को हटाने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न पर कहा कि देश चलाने वालों के सामने मैंने अपनी बात रखी है कि वह रामचरितमानस के कचरे को हटाएं। उन्होंने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि राम मनोहर लोहिया ने भी कचरा हटाने को कहा था। मैं लोहिया या अंबेडकर से बड़ा तो नहीं हूं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी वे रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं।

मंत्री मेंटल डिसऑर्डर के शिकार-संजीव

इस बीच, हालांकि सरकार में शामिल जदयू के विधायक संजीव सिंह ने इस बयान की कड़ी निन्दा की है। उन्होंने कहा कि यह बयान करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री को कुछ नहीं आता है। उन्होंने कहा कि मेंटल डिसऑर्डर के शिकार हो चुके हैं। शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।उन्होंने ऐसे बयान को चिप पब्लिसिटी वाला बयान बताते हुए कहा कि उन्हें हिंदू धर्म से इतनी ही परेशानी है तो धर्म परिवर्तन कर लें। पहली बार चंद्रशेखर ने जब रामचरित मानस पर विवादास्पद बयान दिया था तब भी डॉ. संजीव ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उस वक्त भी उन्होंने कहा था कि शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव की मानसिक स्थिति गड़बड़ा गई है। यदि वह रामचरितमानस नहीं मानते हैं तो उन्हें दूसरा धर्म इस्लाम धर्म कबूल कर लेना चाहिए।

अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें।

शिक्षा मंत्री पर भड़के संजीव

डॉ. संजीव ने ये कहा था कि रामचरितमानस का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंदू धर्म की बुराई बर्दाश्त के बाहर है। किसी भी हाल में उनका अपमान नहीं सहेंगे। उन्होंने उस वक्त कड़ा जवाब दते हुए कहा था कि जो बयान उन्होंने दिया है उससे दुखद कुछ नहीं हो सकता है। केवल हिंदू ही नहीं बल्कि दूसरे धर्म के लोग भी दुखी हैं। रामचरितमानस सनातन से जुड़ा है। संस्कार के बारे में बताया गया है। ये ग्रंथ हिंदुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। डॉ. संजीव ने कहा था कि इस ग्रंथ के बारे में ये सब बोलना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षा मंत्री के बयान से पहले भी जेडीयू सहमत नहीं रही है। जेडीयू की ओर से खुलकर इसका विरोध किया जा रहा है।

क्या Nitish-Tejashwi के काबू में नहीं मंत्री चंद्रशेखर? मनाही के बावजूद रामचरितमानस को फिर बताया कूड़ा-कचरा

मुंबई से की है पढ़ाई

डॉ. संजीव कुमार ने जीएस मेडिकल कॉलेज और केईएम अस्पताल मुंबई से एमबीबीएस किया है। उनकी पढ़ाई लिखाई बॉल्सब्रिज यूनिवर्सिटी से हुई है। वे क्रिकेट एसोसियेशन खगड़िया के अध्यक्ष भी हैं। 40 वर्षीय संजीव कुमार ने 2020 में खगड़िया के परबत्ता सीट से चुनाव लड़ा और जीत गये। डॉक्टर संजीव कुमार कि कुल घोषित संपत्ति 19.9 करोड़ रुपये है। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी ही सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा किया था। संजीव कुमार ने बिहार में शराबबंदी को फेल बताया था। उन्होंने शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून तो फुलप्रूफ है। लेकिन इसका कार्यान्वयन सवालों के घेरे में है। पुलिस और माफियाओं के अवैध गठजोड़ के कारण बड़ी संख्या में ट्रकों में शराब की खेप आ रही है। राज्य में हर जगह शराब उपलब्ध है।

Navbharat Times -‘जाति-जाति’ का शोर मचाते केवल कायर क्रूर… चुनावी पिच पर Akhilesh के सामने Yogi ने गाड़ दिया हिंदुत्व का विकेट

अमेरिका दौरे पर गये थे डॉ. संजीव

डॉ. संजीव अक्टूबर 2022 में अमेरिका दौरे पर भी गये थे। उन्होंने वहां सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की थी। वहां पर उनका सम्मान किया गया था। उन्होंने वहां से लौटने के बाद जानकारी दी थी कि केपी सिंह अध्यक्ष हॉलटेक इंटरनेशनल ने बिहार में उद्योग लगाने की बात स्वीकार की थी। डॉ. संजीव को अमेरिका के न्यूजर्सी में सम्मानित किया गया था। उन्होंने वहां के उद्योगपतियों से बिहार में उद्योग लगाने को आमंत्रित किया था। डॉ. संजीव अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले भी राजद नेता को सुझाव देते हुए इस तरह के बयान देने से मना किया था। डॉ. संजीव का कहना था कि शिक्षा मंत्री के इस बयान से सभी समाज के लोगों में गुस्सा है। मंत्री को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News