राजा भोज जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, महिलाओं ने भी किया जबरदस्त डांस | Grand procession taken out on Raja Bhoj Jayanti, women also performed | Patrika News

20
राजा भोज जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, महिलाओं ने भी किया जबरदस्त डांस | Grand procession taken out on Raja Bhoj Jayanti, women also performed | Patrika News

राजा भोज जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा, महिलाओं ने भी किया जबरदस्त डांस | Grand procession taken out on Raja Bhoj Jayanti, women also performed | Patrika News


भोपालPublished: Jan 29, 2023 09:02:13 pm

राजा भोज जयंती पर पवार समाज ने रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकलकर पवार मंगल भवन पहुंची।

महिलाएं भी शोभायात्रा में हुई शामिल

Women also participated in the procession

बैतूल। राजा भोज जयंती पर पवार समाज ने रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से निकलकर पवार मंगल भवन पहुंची। यहां दोपहर करीब 12 बजे पवार समाज के आराध्य राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयंती पर समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इसके बाद प्रसादी का वितरण भी किया गया। समाज की इस शोभा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, निर्गुण देशमुख, सुधाकर पंवार, रितेश पवार, योगेश पंवार सहित अन्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।
यह भी पढें़……………भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया हल्दी कुमकुम
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रविवार भाजपा कार्यालय में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे प्रमुख रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर उपहार स्वरूप श्रृंगार सामग्री देकर सुख सौभाग्य की कामना की। वहीं वान दिए और वान देते हुए एक से बढ़कर एक उखाणे सुनाएं। इस दौरान महिलाओं में बहुत उत्साह था और सभी ने बढ़-चढ़कर इस आयोजन में हिस्सा लिया।
हल्दी कुमकुम से सौभाग्य में होती वृद्धि
महिलाओं ने कहा कि हल्दी कुमकुम सनातनी संस्कृति में अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। हल्दी कुमकुम से सौभाग्य में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता मालवीय, पूर्व महामंत्री पद्मा साहू, जिला महामंत्री सुनीता देशमुख, जिला उपाध्यक्ष सुषमा नरवरे, जिला महामंत्री लाजवंती नागले, जिला मंत्री शोभा देशमुख, सुनीला राठौर, ममता यादव, शोभा देशमुख, कार्यालय मंत्री वर्षा खाड़े, कोषाध्यक्ष फरीदा हुसैन, कविता मालवी, कृष्णा अमरूते, साक्षी शर्मा, लता सोनी गंज मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे, कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष नीलम कौशिक, आमला मंडल अध्यक्ष आरती पाटिल, बैतूल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता बारस्कर सहित मंडल पदाधिकारी समस्त जनप्रतिनिधि, गल्र्स कॉलेज के जनभागीदारी सदस्य सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News