राजस्थान में रेत पर आकृति बना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट ने किया आर्टवर्क प्रजेंट

148
राजस्थान में रेत पर आकृति बना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट ने किया आर्टवर्क प्रजेंट

राजस्थान में रेत पर आकृति बना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट ने किया आर्टवर्क प्रजेंट

| Navbharat Times | Updated: Jul 25, 2022, 5:31 PM

Rajasthan News : द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने को लेकर पूरे देश में उत्साह है। तीर्थ नगरी पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट ने उनकी प्रतिमा बनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

 

हाइलाइट्स

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ
  • तीर्थ नगरी पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट ने कुछ इस तरह दी शुभकामनाएं
  • राजस्थान में भी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने को लेकर उत्साह
अजमेर: देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu oath ceremony) ने सोमवार को शपथ ग्रहण की। चीफ जस्टिस एन वी रमन्ना (Chief Justice NV Ramana) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके राष्ट्रपति बनने को लेकर पूरे देश में हर्ष का माहौल है। वहीं राजस्थान (Rajasthan ) के लोग इसे लेकर उत्साहित हैं। मुर्मू के राष्ट्रपति (president of india 2022) बनने पर अजमेर (Ajmer) में उनका सैंड आर्ट (Sand art) बनाया गया है। मुर्मू को अजमेर की तीर्थनगरी पुष्कर (Ajmer Pushkar) में सैंड आर्टिस्ट (Sand artist) अजय रावत ने अपनी आर्ट के जरिए शुभकामनाएं दी और खुशी का इजहार भी किया।

रेतीले धोरों पर अपनी कला का प्रदर्शन
द्रोपदी मुर्मू के चुनाव जीतने के बाद से ही लगातार देश में खुशी का माहौल है। अजमेर और तीर्थ नगरी पुष्कर में भी हर कोई अपने अंदाज में मुर्मू को बधाई दे रहा है। पुष्कर के जाने माने सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने पुष्कर के रेतीले धोरों में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मुर्मू को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना भी की।
navbharat times -Ajmer News : कैफे में फायरिंग का Video Viral, दोस्त ने Instagram पर किया पोस्ट

सैंड आर्टिस्ट अजय रावत पहले भी बना चुके कई लोगों के सैंड स्टेच्यु
आपको बता दें अजय रावत समय-समय पर अपनी कला का प्रदर्शन करते रहते हैं। उन्होंने कई ख्यात लोगों के सैंड स्टेच्यु बनाए हैं। इसके चलते उन्हें राज्य और जिला स्तर पर भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है। वहीं देश के बाहर भी वह अपनी कला का जादू दिखा चुके हैं।
रिपोर्ट: नवीन वैष्णव

गौहर चिश्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, उदयपुर हत्याकांड से कनेक्शन पर क्या बोले एडिशनल SP देखिए


आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : draupadi murmu sand art statue made by sand artist ajay rawat ajmer pushkar
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News