राजस्थान के मौसम को लेकर आ रहा है बड़ा अपडेट, जाने कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम | Weather news#Weather updates#rajasthan Weather # | Patrika News
Rajasthan Weather update- उत्तरी भारत में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढऩे लगी है। इसका असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट का दौर जारी है और सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हैं।
जयपुर
Published: November 17, 2022 08:45:47 pm
उत्तरी भारत में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढऩे लगी है। इसका असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट का दौर जारी है और सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम विभाग के मुताबिक बीती रात 30 शहरों का पारा 15.0 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है। इनमें से पांच शहर ऐसे भी हैं जिनमें बीती रात न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्यियस से नीचे चला गया। सबसे कम पारा फतेहपुर का 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
खेतों में नजर आ रही ओस
सर्दी बढऩे से खेतों में ओस नजर आ रही है। हालांकि राजधानी जयपुर में अभी दिन के समय तेज धूप देखने को मिल रहीहै लेकिन सुबह और शाम को अच्छी ठंड भी महसूस होने लगी है। घरों में पंखे बंद हो चुके हैं और रजाई निकल गई है। सुबह के समय लोग गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकल रहे हैं।
इस सप्ताह तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में उत्तरी हवाओं का असर बढऩे लगेगा। जिसके कारण रात में सर्दी और बढ़ेगी तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी हो सकती है। फतेहपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुन, अलवर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ बेल्ट में रात में सर्दी का असर तेज होगा। खासतौर पर शेखावाटी अंचल सर्दी अधिक रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में सक्रिय होने वाले मौसमी तंत्र से बीकानेर संभाग के कई जिलों में बारिश भी हो सकती है।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 28.5…… 12.1
भीलवाड़ा 29.0……… 10.1
वनस्थली 29.4……… 12.8
अलवर 24.0………… 11.4
जयपुर 26.8……….. 14.0
पिलानी 28.0……….. 10.9
सीकर 25.5…….. 10.5
कोटा 29.2………. 12.9
चित्तौडगढ़़ 29.3……… 11.0
डबोक 28.0…….. 12.6
बाड़मेर 32.4………………… 18.0
जैसलमेर 30.6……… 14.8
जोधपुर 30.8…………. 14.1
फलौदी 30.0…….. 15.4
बीकानेर 29.8………….12.1
चूरू 27.4……… 8.2
श्रीगंगानगर 27.5……… 12.0
धौलपुर 27.7………. 13.4
नागौर 28.2………….. 10.4
टोंक 28.2……….. 14.5
बूंदी 28.0………….. 14.8
अंता 27.9……………. 12.6
डूंगरपुर 30.3………… 14.1
संगरिया 27.0…………. 9.9
जालौर 31.9……… 12.1
सिरोही 31.0………….. 16.5
फतेहपुर 27.1….. 8.0
करौली 26.4……… 10.0
माउंट आबू 23.5……… 13.4
राजस्थान के मौसम को लेकर आ रहा है बड़ा अपडेट, जाने कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम
अगली खबर