रणवीर सिंह ने लजीज पकवान की जगह खाया जिंदा कीड़ा, फिर हो गया ऐसा हाल, आपने देखा वीडियो?

118
रणवीर सिंह ने लजीज पकवान की जगह खाया जिंदा कीड़ा, फिर हो गया ऐसा हाल, आपने देखा वीडियो?


रणवीर सिंह ने लजीज पकवान की जगह खाया जिंदा कीड़ा, फिर हो गया ऐसा हाल, आपने देखा वीडियो?

बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह वैसे तो अपनी दमदार ऐक्टिंग और अतरंगी कपड़ों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इन दिनों वो बेयर ग्रिल्स के शो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के कारण सुर्खियों में हैं। रणवीर ने बेयर के शो में हिस्सा लिया है। वो उनके साथ जंगलों में जाकर खतरों से खूब जूझे हैं। आप इस शो को जल्द ही नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे, लेकिन इससे पहले शो का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बेयर संग जंगलों में जाने से पहले रणवीर ने कितनी तगड़ी तैयारी की थी। इस वीडियो को देख आपको रणवीर पर तरस भी आएगा और हंसी भी।

नेटफ्लिक्स ने इस शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बढ़िया सूट-बूट पहनकर एक डाइनिंग टेबल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अभी उनके सामने लजीज पकवान पेश किए जाएंगे, लेकिन तभी एक शेफ आता है और उनके सामने एक प्लेट रखकर चला जाता है, जिसे देखते ही रणवीर शॉक्ड रह जाते हैं।

इस वजह से रणवीर की आंखें रह जाती हैं फटी!


इस प्लेट में कोई लजीज पकवान नहीं बल्कि एक कीड़ा होता है। Ranveer Singh कांटा और छूरी उठाते हैं और उस कीड़े को मन मसोसकर खा जाते हैं। उनकी शक्ल देखकर ऐसा लगता है कि वो अभी उल्टी कर देंगे, लेकिन जैसे-तैसे करके वो उस कीड़े को गटक जाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि उन्होंने ऐसा क्यों किया! दरअसल, बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के साथ जंगल में जाने से पहले रणवीर ने ये तैयारी की है। आपने बेयर को शो में देखा होगा कि वो जंगल में कुछ भी खा लेते हैं। इसलिए रणवीर ने इसकी तैयारी पहले ही कर ली।

रणबीर कपूर चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ में नहीं आएंगे नजर, इस ‘डर’ से ठुकरा दिया करण जौहर का ऑफर!
प्रैक्टिस के बाद रणवीर के मन से निकल गया डर
इस प्रोमो में ये भी दिखाया गया है कि कीड़े खाने की प्रैक्टिस करने के बाद शूटिंग के दौरान रणवीर बिना कुछ सोचे जंगल में कीड़े-मकोड़े को आसानी से खा रहे हैं। बिना डरे और बिना किसी झिझक के। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पहले भी आ चुके हैं कई प्रोमो


इससे पहले भी शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। एक प्रोमो में दिखाया गया कि अपनी जिद को पूरा करने के लिए कंफर्ट जोन छोड़ना पड़ता है और ऐसा ही रणवीर ने भी किया। वो जंगल में जंगली जानवरों से जूझते नजर आए। उन्होंने अपनी वाइफ दीपिका के लिए पहाड़ों से एक खास फूल को भी तोड़ा, जिसके बारे में कहा जाता है कि वो कभी मरता नहीं है। उन्होंने पथरीले रास्ते पर बेयर के साथ चलकर अपने डर को खत्म किया।

पहले भी कई सिलेब्स बने हैं शो का हिस्सा
ऐसा पहली बार नहीं है, जब बेयर ग्रिल्स के फेमस शो Man vs. Wild में कोई इंडियन सिलेब्रिटी शामिल हुआ है। रणवीर सिंह से पहले साउथ के मेगास्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार, अजय देवगन, विक्की कौशल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। बेयर ग्रिल्स का ये शो दुनियाभर में पॉप्युलर है। इसमें हॉलिवुड के भी तमाम सितारे शामिल हो चुके हैं।

8 जुलाई को आएगा शो


आप रणवीर सिंह के साथ बेयर ग्रिल्स के इस शो नेटफ्लिक्स पर 8 जुलाई को देख सकेंगे। इस शो के अलावा रणवीर आज यानी 7 जुलाई को ‘कॉफी विद करण 7’ के चैट शो में भी नजर आएंगे। उनके साथ काउच पर आलिया भट्ट भी होंगी। इस शो के भी कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जहां तीनों स्टार्स ढेर सारी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर सिंह का राजस्थानी डांस वीडियो वायरल

ये फिल्में होंगी रिलीज
रणवीर सिंह कई फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। उनके पास करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है, जिसमें वो आलिया के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ भी है। वो ‘सिंबा 2’ में भी होंगे।





Source link