रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पैरेंट्स बनने पर दीपिका पादुकोण ने यूं दी बधाई, सेलेब्स ने उतारी नजर

243
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पैरेंट्स बनने पर दीपिका पादुकोण ने यूं दी बधाई, सेलेब्स ने उतारी नजर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पैरेंट्स बनने पर दीपिका पादुकोण ने यूं दी बधाई, सेलेब्स ने उतारी नजर

इस समय भट्ट और कपूर परिवार में खुशियों का माहौल है। हो भी क्यों न? आलिया भट्ट ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म जो दिया है। आलिया भट्ट और रणबीर एक फूल सी परी के पैरेंट्स बन गए हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की और देखते ही देखते बधाई देने वालों का तांता लग गया। सोनम कपूर से लेकर कृति सेनन, माधुरी दीक्षित, कपिल शर्मा और मौनी रॉय समेत फिल्मी हस्तियां खूब बधाइयां दे रही हैं।

Alia Bhatt को रविवार (6 नवंबर) की सुबह मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल लाया गया था। इसी अस्पताल में आलिया की डिलीवरी हुई। Ranbir Kapoor साथ थे। सासू मां नीतू कपूर और आलिया की मॉम सोनी राजदान भी अस्पताल पहुंच गई थीं। बताया जा रहा है कि आलिया की डिलीवरी नॉर्मल नहीं बल्कि सी-सेक्शन हुई है। हालांकि अभी परिवार के किसी भी सदस्य ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Alia Bhatt Baby Girl: आलिया भट्ट बनीं मां, रणबीर कपूर के घर बेटी का हुआ जन्म
अक्षय कुमार बोले- बेटी का मां-बाप बनने से बड़ी कोई खुशी नहीं

फिलहाल तो घर में लक्ष्मी के आगमन की खुशियां मनाई जा रही हैं और जश्न का माहौल है। सोनम कपूर ने आलिया भट्ट की क्यूट सी परी को जल्द देखने की इच्छा जताई। वहीं माधुरी दीक्षित और मौनी रॉय ने आलिया और रणबीर ढेर सारे प्यार के साथ शुभकामनाएं दीं। अक्षय कुमार की भी खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, ‘आलिया और रणबीर मुबारक हो। इस दुनिया में बेटी का पिता होने से बड़ी कोई खुशी नहीं। आप सभी पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे।’ रणबीर कपूर की एक्स-गर्लफ्रेंड रहीं दीपिका पादुकोण ने भी कपल को बधाइयां दीं।

cmnts

सोनम कपूर से लेकर माधुरी दीक्षित तक ने लुटाया प्यार:
किस-किस सेलेब ने रणबीर और आलिया को किस अंदाज में बधाई दी, देखिए:

celebs wishes


नानी बनने पर सोनी राजदान की खुशी

वहीं आलिया की मां सोनी राजदान भी खुशी से फूली नहीं समा रही है। नानी बनने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को उनकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ में लिखा, ‘यह बहुत ही खुशी का दिन है। इस अद्भुत तोहफे के लिए जिंदगी का बहुत-बहुत आभार।’

navbharat times -Alia Bhatt Pregnancy: अस्पताल पहुंचे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, किसी भी वक्त हो सकती है डिलीवरी
आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में की थी शादी

रणबीर और आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में शादी की थी और अब हाल ही वो पैरेंट्स बने हैं। शादी से पहले आलिया और रणबीर ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। शादी के बाद दोनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी साथ नजर आए।