रघुनंदन ने तोड़ा शिव धनुष, जनकसुता ने पहनाई जयमाला | Ramleela manchan in Jabalpur | Patrika News

81
रघुनंदन ने तोड़ा शिव धनुष, जनकसुता ने पहनाई जयमाला | Ramleela manchan in Jabalpur | Patrika News

रघुनंदन ने तोड़ा शिव धनुष, जनकसुता ने पहनाई जयमाला | Ramleela manchan in Jabalpur | Patrika News

रामलीला : गोविंदगंज में सीता स्वयंवर का मंचन, आज शाम निकलेगी बारात

जबलपुर। मध्य भारत की प्राचीन रामलीला समिति गोविंदगंज में गत रात भगवान ने शिव धनुष का भंजन कर जनकजी का संताप हरा। फलस्वरूप माता सीता ने प्रभु श्रीराम के गले में जयमाला पहनाई।
रामलीला में जनक के रूप में सौरभ पटेरया, रावण के रूप में पवन पांडे, बाणासुर के रूप में मोहन चौबे, परशुराम के रूप में पलाश पाठक ने शानदार अभिनय किया। शनिवार को समिति लगातार 158वें वर्ष श्रीराम बारात निकालेगी।
अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि श्रीराम बारात शनिवार शाम सात बजे रामलीला प्रांगण से शुरू होगी। रामलीला भवन के समक्ष विधायक विनय सक्सेना भगवान श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों का पूजन अर्चन करेंगे। वे नगर के प्रबुद्ध जनों के साथ बारात में शामिल होंगे। बारात में गुरुवर विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण, महाराज दशरथ के साथ भरत, शत्रुघन सहित कई धर्ममयी झांकियां शामिल होंगी। बारात रामलीला भवन से शुरू होकर गुड़हाई, कोतवाली, सराफा, कमानिया, फुहारा, बड़े महावीर, पांडे चौक, दीक्षितपुरा, चेरीताल, पारिजात बिङ्क्षल्डग, गोपालबाग, दमोहनाका से होते हुए वापस रामलीला प्रांगण में सम्पन्न होगी।
गढ़ा रामलीला में जन्मे श्रीराम, आज होगा अहिल्या उद्धार
गढा़ रामलीला मैदान में नारद मोह की लीला का मंचन हुआ। इसमें देवर्षि नारद के श्राप से वशीभूत ईश्वर स्वयं मानव तन धारण कर अवतरित हुए। ऋषि वाणी को सत्य करने और जगत के कल्याण के लिए भगवान श्रीराम ने अयोध्या के राजा दशरथ के राजमहल में जन्म लिया। राम जन्म होते ही मंच पर सोहरी गायन, आतिशबाजी और मिष्ठान का वितरण किया गया। शुक्रवार की लीला में ताडक़ा का वध भी हुआ। शनिवार को सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, पंडा प्रसंग, नगर भ्रमण एवं पुष्प वाटिका की लीला का मंचन होगा।
इस दौरान समिति के संचालक अशोक मनोध्या, अध्यक्ष रमाशंकर कटारे, महामंत्री राजेंद्र प्यासी, हरीश मनोध्याय, डॉ. भूपेंद्र उपाध्याय, राजेश नेमा, लोकराम कोरी, शरद दुबे कुररिया,राकेश पाठक, राजेश मिश्रा, संजय नेमा, कैलाश नेमा, नीरज दुबे, भोलाराम खत्री, मदन गोपाल पटेल, सुदामा दुबे, राजेश परोहा, देवेंद्र मनोध्या, राजकुमार शर्मा, शिशिर तिवारी, उमाशंकर मिश्रा, विजय नेमा, कमलेश अग्रवाल, डॉ. नीना उपाध्याय, अजय तिवारी, जगत ङ्क्षसह, संजय नेमा, केदार शर्मा, पंचम सोनी, राकेश मिश्रा, अशोक बघेल उपस्थित थे।
अधारताल रामलीला के मुकुट पूजन में उमड़ा जनसैलाब
आदर्श रामलीला समिति अधारताल के मुकुट पूजन में जनसैलाब उमड़ा। करीब 100 कन्याओं ने डांडिया की प्रस्तुति दी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कन्याओं के साथ कलश धारण किया। शोभा यात्रा रद्दी चौकी से होते हुए अधारताल पहुंची। रास्ते में लोगों ने जगह-जगह आरती पूजन किया। जुलूस में स्वामी पगलानंद, आचार्य सुनील शुक्ला शामिल थे। समिति अध्यक्ष बाबा श्रीवास्तव ने बताया कि 27 सितंबर को भी राम बारात निकाली जाएगी। मुकुट पूजन के दौरान केंट विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा महामंत्री रत्नेश सोनकर, पार्षद महेश राजपूत, मनीष अग्रहरि, दीपक गौर, राहुल दुबे, आकाश रजक, विजय शंकर शुक्ला, सुभाष शुक्ला, प्रदीप यादव, राजू चौरसिया उपस्थित थे।
सदर में अहिल्या उद्धार
धनुष यज्ञ रामलीला समिति सदर बाजार में अहिल्या उद्धार व नगर प्रवेश लीला का मंचन हुआ। लीला की आरती सीताराम कुरचनिया, मनोहर लाल रामस्वरूप, संदीप चौकसे, अभय नायडू ने की। शनिवार को माता गौरी का पूजन व फुलवारी की लीला का मंचन होगा।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News