Advertising
Home Top stories रंगदारी के लिए दुकानदार पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार: छतरपुर...
Advertising
<

रंगदारी के लिए दुकानदार पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार: छतरपुर में दुकान चलाने के लिए हर सप्ताह 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था – Chhatarpur (MP) News

0
रंगदारी के लिए दुकानदार पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार:  छतरपुर में दुकान चलाने के लिए हर सप्ताह 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था – Chhatarpur (MP) News

रंगदारी के लिए दुकानदार पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार: छतरपुर में दुकान चलाने के लिए हर सप्ताह 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर के हनुमान टौरिया के पीछे स्थित बालाजीपुरम में दुकानदार से रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने और चाकू से हमला करने के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने आदतन अपराधी कुलदीप उर्फ लल्लू दुबे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। रंगदारी मांगने और धमकाने के आरोप
दुकानदार प्रदीप सोनी ने पुलिस को बताया कि 4 जून की रात करीब 8 बजे लल्लू दुबे नशे की हालत में उसकी दुकान पर पहुंचा। उसने पुराने मुकदमों में खर्च हुए पैसों का हवाला देते हुए 25 हजार रुपए की मांग की और दुकान चलाने के लिए हर सप्ताह 5 हजार रुपए रंगदारी देने को कहा। विरोध करने पर आरोपी ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले और परिवार के लोग पहुंचे तो वह धमकियां देता हुआ वहां से भाग गया। गेट पर लातें मारकर किया हंगामा
पुलिस के अनुसार 8 जून की रात आरोपी फिर सोनी परिवार के घर पहुंचा और गेट पर लातें मारते हुए हंगामा किया। लोगों के जमा होने पर वह अपने घर में घुस गया और पथराव करने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में कुछ देर पत्थरबाजी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रकरण की जांच कर रहे सिटी कोतवाली के एएसआई शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि जांच के बाद लल्लू उर्फ कुलदीप दुबे पिता स्व. वेदप्रकाश द्विवेदी के खिलाफ अपराध क्रमांक 369/2026 दर्ज किया गया। आरोपी पर बीएनएस की धारा 119(1), 296(बी), 115(2) और 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी पर पहले से कई मामले में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार इसी विवाद के बाद आरोपी अपनी पत्नी और बेटे के साथ कोतवाली पहुंचा था। वहां उसने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया और हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक लल्लू दुबे के खिलाफ कोतवाली थाने में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2014 से हत्या, लूट, रंगदारी, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जिला दंडाधिकारी द्वारा उसे जिला बदर भी किया जा चुका है। मामले की विवेचना जारी है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising