युवा कांग्रेस पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, पानी की बौछार से मचाई भगदड़- देखें वीडियो

87

युवा कांग्रेस पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, पानी की बौछार से मचाई भगदड़- देखें वीडियो

युवा कांग्रेस पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, पानी की बौछार से मचाई भगदड़- देखें वीडियो

जबलपुर। शहर में गोलीकांड, हत्या, महिला उत्पीडऩ, लूट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मंगलवार को सिविल लाइन स्थित आईजी कार्यालय का घेराव किया। जिला प्रशासन और पुलिस पर कोरोना गाइडलाइन को लेकर पक्षपात का आरोप लगाकर नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर केनन से पानी की बौछार की। उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया।

महंगाई और बढ़ते अपराधों के खिलाफ घेरा आइजी दफ्तर, कार्यकर्ता गिरफ्तार

विधायक विनय सक्सेना, युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जितिन राज और केंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता आईजी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ हैं और पुलिस प्रशासन आम जनता का चालान काटने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर गणेश उत्सव, मोहर्रम आदि त्योहार सार्वजनिक रूप से मनाने से मना किया जा रहा है, वहीं बीजेपी सरकार आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा को कोरोना प्रोटोकॉल को दरकिनार कर अनुमति दी गई है।

जीएस कॉलेज के सामने प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से कई लोगों की जान गई। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। जबलपुर में युवा मोर्चा की ओर से कई स्थानों पर साइकिल रैली निकाली गई। इसके लिए न तो अनुमति ली गई न ही उन पर मामला दर्ज किया गया। यदि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर प्रदर्शन करती है तो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाता है। इस दौरान सक्षम गुलाटी, शहबाज अली, पंकज पटेल, इंद्राज मासी, सागर शुक्ला, युवराज चौधरी, शुभम बोहित, अंकुर चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।











उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News