युवा कांग्रेस ने गधे के साथ किया प्रदर्शन, च्यवनप्राश भी खिलाया, यह है मामला | youth congress protest with donkey on vyapam scam | Patrika News

172

युवा कांग्रेस ने गधे के साथ किया प्रदर्शन, च्यवनप्राश भी खिलाया, यह है मामला | youth congress protest with donkey on vyapam scam | Patrika News

युवा कांग्रेस ने व्यापमं को लेकर भोपाल और इंदौर में किया प्रदर्शन…। सरकार विरोधी नारे भी लगाए…।

भोपाल

Updated: April 11, 2022 05:49:04 pm

भोपाल। व्यापमं में हुई गड़बड़ियों का विरोध करने के लिए युवा कांग्रेस ने अलग ही तरीका निकाल लिया। सोमवार को कार्यकर्ता अपने साथ एक डॉन्की (गधे) को लेकर आए लेकर आए और उसके साथ प्रदर्शन करने लगे। यहीं नहीं कार्यकर्ताओं ने उस गधे को च्यवनप्राश भी खिलाया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

लिंक नंबर 1 पर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस ने सोमवार को प्रदर्शन कर व्यापमं में हुई गड़बड़ियों का विरोध किया। हाल ही में व्यापमं की परीक्षा का स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद से ही सियासत गर्माई हुई है। बयानबाजी का दौर जारी है।

एक तरफ मुख्यमंत्री के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकान ने कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा और व्हिसल ब्लोअर डा. आनंद राय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया, वहीं युवा कांग्रेस ने भी राज्य सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को हटाने की मांग की है। युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के ओएसडी का मोबाइल जब्त करने की मांग की गई। वहीं इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की गई है।

इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कहीं से डॉन्की ( donkey) लेकर आए थे। कार्यकर्ताओं ने गधे को च्यवनप्राश खिलाया और सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह गधों के जुलूस के साथ मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी कर देंगे।

इंदौर में विक्रांत भूरिया समेत 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार

ऐसा ही एक प्रदर्शन इंदौर में भी सोमवार को हुआ। कलेक्टोरेट चौराहे पर प्रोफेशनल बोर्ड फार एग्जामिनेशन (पीइबी) की ओर से पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर हे 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में किया जा रहा था। इस दौरान ढाई से अधिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का भी प्रयास किया। पुलिस की चेतावनी के बाद भी जब कार्यकर्ता नहीं माने तो 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह राज्य सरकार प्रदेश को श्रीलंका बनाने पर तुली हुई है।

प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता

इधर, व्यापमं घोटाले और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस नेता कलेक्टर आफिस का घेराव करने पहुंचे थे। वहां वे नारेबाजी के दौरान आपस में ही भिड़ गए। वे एक दूसरे पर जमकर लात घूंसे चलाने लगे। कार्यकर्ताओं ने जब बैरिकेड्स पर चढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। इस दौरान युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया समेत 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News