‘यह मेरी लिए बनी है’… पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी राजे को दिल दे बैठे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमेजिंग है दोनों की कहानी

42
‘यह मेरी लिए बनी है’… पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी राजे को दिल दे बैठे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमेजिंग है दोनों की कहानी

‘यह मेरी लिए बनी है’… पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी राजे को दिल दे बैठे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमेजिंग है दोनों की कहानी


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर राज घराने के महाराज हैं। राजनीति के साथ-साथ उनकी प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प है। इसकी चर्चा आए दिन होते रहती हैं। वैलेंटाइन वीक में उनकी लव स्टोरी की चर्चा फिर से शुरू हो गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को दिल दे बैठे थे। प्रियदर्शिनी राजे कभी भारत की 50 खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल रही हैं। दोनों की शादी काफी सफल है। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी संभालती हैं। आइए पहली ही मुलाकात में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैसे यह ठान लिया था कि शादी इसी से करूंगा।

ऐसा है ज्योतिरादित्य सिंधिया का सफर

ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी केंद्र में नागरिक उड्डयन मंत्री हैं। उनका जन्म एक जनवरी 1971 में हुआ है। शुरूआती पढ़ाई-लिखाई दून स्कूल देहरादून से हुई है। इसके बाद 1993 में वह हार्वर्ड चले गए थे। वहां से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। इसके साथ ही स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। एमबीए के बाद वह बैंकर के तौर पर काम कर रहे थे। पिता माधवराव सिंधिया के निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 2001 में राजनीति में कदम रखा।

1991 में पहली बार देखा

1991-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे पहली बार 1991 में एक कार्यक्रम के दौरान मिले थे। पहली नजर में ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रियदर्शिनी राजे पसंद आ गई थीं। बताया जाता है कि तीन साल तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे हैं। 1994 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे की शादी हो गई थी। शादी के समय प्रियदर्शिनी राजे की उम्र महज 20 साल थी।

‘यह मेरी लिए बनी है’

यह मेरी लिए बनी है

कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि प्रियदर्शिनी से हमारी मुलाकात दिल्ली में हुई थी। उस समय हम अमेरिका में रहते थे। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया मुंबई में रहती थीं। प्रियदर्शनी ने मुंबई में सोफिया कॉलेज फॉर वीमेन से ग्रेजुएशन किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उस इंटरव्यू में कहा था कि मैं पहले दिन से ही जानता था कि प्रियदर्शिनी राजे मेरे लिए बनी हैं। वही एक हैं, जिनसे मैं शादी करना चाहूंगा।

वड़ोदरा राजघराने की राजकुमारी हैं प्रियदर्शिनी

वड़ोदरा राजघराने की राजकुमारी हैं प्रियदर्शिनी

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया खूबसूरती में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। 2012 में प्रियदर्शनी राजे ने फेमिना की भारत की 50 खूबसूरत महिलाओं की सूची में जगह बनाई थी। प्रियदर्शिनी राजे वड़ोदरा के गायकवाड़ घराने से ताल्लुक रखती हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार ने भी तय कर लिया था कि प्रियदर्शिनी सिंधिया परिवार की बहू बनेगी। प्रियदर्शिनी अब सामाजिक कार्यक्रमों में एक्टिव रहती हैं।

ग्वालियर राजघराने की महारानी

ग्वालियर राजघराने की महारानी

वहीं, प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया अब ग्वालियर राजघराने की महारानी हैं। इसके साथ ही वह दो बच्चों की मां हैं। प्रियदर्शनी अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखती हैं। इसके साथ ही वह पति के कामों में भी सहयोगी करती हैं। चुनाव के समय में वह पति के चुनावी क्षेत्र में खूब दिखती हैं। अभी ग्वालियर में वह नजर आती हैं। पिछले दिनों उनका सादगी भरा अंदाज लोगों को देखने को मिला था।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News