मौत से ठीक 15 घंटे पहले आकांक्षा दुबे ने शेयर किया था वीडियो, खुशी से नाचती आईं नजर

39
मौत से ठीक 15 घंटे पहले आकांक्षा दुबे ने शेयर किया था वीडियो, खुशी से नाचती आईं नजर

मौत से ठीक 15 घंटे पहले आकांक्षा दुबे ने शेयर किया था वीडियो, खुशी से नाचती आईं नजर

भोजपुरी इंडस्ट्री से दर्दनाक खबर सामने आई है। 26 मार्च 2023 को भोजपुरी की उभरती एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया। बताया गया कि एक्ट्रेस ने सारनाथ होटल में खुदकुशी की है। उनके तमाम फैंस और भोजपुरी फिल्मों के दीवानों के लिए ये एक शॉकिंग खबर थीं। आकांक्षा दुबे बनारस के सारनाथ होटल में थीं। यहीं उनका शव बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया जा रहा है। आकांक्षा दुबे ने मौत से चंद घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था जहां वह काफी हंसती खिलखिलाती नजर आ रही थीं। आज ही उनका पवन सिंह के साथ गाना भी रिलीज होने वाला था। आकांक्षा दुबे का इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट।

आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) ने 25 मार्च को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट किया था। वह ब्लैक क्रॉप टॉप में डांस करती नजर आईं। वह भोजपुरी गाने (Akanksha Dubey Song) पर डांस करते हुए काफी प्यारी लग हैं। वह काफी खुश भी नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है। वह शीशे में डांस करते हुए अपना वीडियो भी रिकॉर्ड (Akanksha Dubey Video) कर रही हैं जिसे उन्होंने मौत से चंद घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

आकांक्षा दुबे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

आकांक्षा दुबे को लेकर फैन का चौंकाने वाला खुलासा

इस वीडियो पर फैंस ने खूब कमेंट्स भी किए। एक ने तो लिखा- आप देखिएगा ये एक्ट्रेस बहुत आगे जाएंगी। वहीं कुछ ने कहा कि ये बहुत सुंदर हैं और डांस भी अच्छा करती हैं। वहीं एक यूजर ने तो दावा किया कि एक्ट्रेस का समर सिंह से ब्रेकअप हो गया है। यूजर का दावा है कि पहले समर सिंह हमेशा एक्ट्रेस के पोस्ट को लाइक करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होता। पिछले काफी समय से दोनों साथ में दिख भी नहीं रहे। हालांकि अभी तक इन बातों की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

आकांक्षा का आखिरी गाना

हैरानी की बात ये है कि आकांक्षा दुबे का कामकाज भी सही चल रहा था। मौत वाले दिन यानी 26 मार्च को ही आकांक्षा दुबे का भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर पवन सिंह के साथ गाना रिलीज हुआ है। जिसे लेकर उन्होंने खुद बहुत सारे पोस्ट किये हैं। इस गाने का नाम आरा कभी हारा नहीं है जिसे पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है।

Akanksha Dubey: 25 साल की भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने होटल में की खुदकुशी, IPS बनाना चाहते थे पिता

आकांक्षा का दर्द

आकांक्षा दुबे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कई फोटोज शेयर किए। कुछ तस्वीरें उनके गाने को लेकर है तो एक वीडियो उन्होंने ऐसा शेयर किया जिसमें उनके दर्द का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक वीडियो में शायर कहता है- राह देखेंग तेरी चाहे जमीन लग जाए….या तो आ जाए तू या हम भी ठिकाने लग जाएं।