मोदी के मंत्री ने दी राहुल गांधी को नसीहत, टूटी हुई कांग्रेस को जोड़ने के लिए निकाले यात्रा

195
मोदी के मंत्री ने दी राहुल गांधी को नसीहत, टूटी हुई कांग्रेस को जोड़ने के लिए निकाले यात्रा

मोदी के मंत्री ने दी राहुल गांधी को नसीहत, टूटी हुई कांग्रेस को जोड़ने के लिए निकाले यात्रा

Arjunram Meghwal On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार को अजमेर प्रवास पर रहे। उनका भाजपाइयों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मेघवाल मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, अध्यक्ष चुनाव और राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच चल रहे शह मात के खेल पर भी करारा प्रहार किया।

 

हाइलाइट्स

  • केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अजमेर में दी राहुल गांधी को नसीहत
  • टूटी हुई कांग्रेस को जोड़ने के लिए राहुल गांधी निकाले यात्रा
  • अजमेर प्रवास पर केंद्रीय मंत्री का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
अजमेर: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शनिवार को अजमेर प्रवास पर रहे। उनका भाजपाइयों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मेघवाल मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, अध्यक्ष चुनाव और राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच चल रहे शह मात के खेल पर भी करारा प्रहार किया। केंदीय मंत्री ने कहा भाजपा अनुशासित पार्टी है। यहां पहले देश होता है उसके बाद और कोई, लेकिन कांग्रेस में देश से पहले परिवार है। इसका नजारा एक बार फिर कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में भी साफ देखने को मिला। उन्होंने कहा कि चुनाव भी केवल मात्र दिखावा है।

राहुल गांधी को कांग्रेस जोड़ने के लिए यात्रा निकाली चाहिए

मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार सशक्त हो रहा है। विदेशों में भी भारत की धाक बढ़ी है। देश कहीं कमजोर नहीं है। इसके बावजूद कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। उन्होंने इसका नाम सही नहीं दिया। उन्हें तो टूटी पड़ी कांग्रेस को जोड़ने के लिए यात्रा निकालनी चाहिए।
navbharat times -राजस्थान में सरकारी नौकरी में आरक्षण को लेकर नई व्यवस्था, गहलोत ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, अब अभ्यर्थी का शपथ पत्र भी चलेगा
प्रदेश का विकास ठप्प
मेघवाल ने कहा कि अशोक गहलोत जहां अपनी कुर्सी बचाने की जुगत लगाते रहते हैं। वहीं सचिन पायलट उस कुर्सी को हथियाने का प्रयास कर रहे हैं। इस आपसी विवाद के चलते प्रदेश का विकास ठप्प हो गया है और यहां जनता पिस रही है। कानून व्यवस्था भी पूरी तरह चौपट हो चुकी है।
navbharat times -गहलोत ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 149 RPS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
एनएचएम के भवन का किया उद्घाटन
एनएचएम के भवन का केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए ही मंत्री मेघवाल अजमेर आए। यहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में विभिन्न योजनाएं लॉन्च करके आमजन को राहत प्रदान कर रहे हैं। हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। मेघवाल का बोर्ड ऑफिस के सामने जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अनिता भदेल, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व उपमहापौर संपत सांखला सहित अन्य मौजूद थे।

बिन पेंदे का लोटा… केंद्रीय मंत्री शेखावत ने राजस्थान के मंत्री पर दिया तीखा बयान

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News