‘मैं चोरों का सरदार, मेरे ऊपर भी कई चोर…जो चलाना है चलाइए’, बिहार के इस मंत्री के निशाने पर कौन?

48
‘मैं चोरों का सरदार, मेरे ऊपर भी कई चोर…जो चलाना है चलाइए’, बिहार के इस मंत्री के निशाने पर कौन?

‘मैं चोरों का सरदार, मेरे ऊपर भी कई चोर…जो चलाना है चलाइए’, बिहार के इस मंत्री के निशाने पर कौन?

पटना : ‘कृषि विभाग के लोग चोर हैं और वो उन चोरों के सरदार हैं। उनके ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं। सरकार वही पुरानी है और इसके चाल-चलन भी पुराने हैं। ऐसे में जनता को लगातार आगाह करना होगा।’ बिहार के कृषि मंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए ये बातें कही। इसके बाद सियासी हलकों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। मंत्री सुधाकर सिंह न सिर्फ कृषि विभाग संभाल रहे बल्कि उनके पिता जी जगदानंद सिंह बिहार आरजेडी के अध्यक्ष हैं। सुधाकर सिंह पर करोड़ों रुपए के चावल घोटाले का एफआईआर भी दर्ज है।

‘जो चलाना है चलाइए, चोरों की सरदार बयान पर कायम’
कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बयान पर पटना में पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा मैं अपने बयान पर अडिग हूं। जो कुछ भी कहा हूं, उस पर कायम हूं।
जो स्थिति है, वही मैंने बोला है। मैंने अपने फेसबुक लाइव में ये बोला हूं। आपको (मीडिया) जो चलाना है चलाइए, लेकिन जनता ने मुझे चुनकर भेजा हैं। मैं अपने बयान पर अडिग हूं, इसके अलावा मुझे कुछ भी नहीं कहना है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कैमूर में एक सभा मे कहा था कि मैं चोरों का सरदार हूं और मेरे ऊपर भी कई चोर हैं।

अपने विभाग के अफसरों को चोर बता रहे थे कृषि मंत्री?
दरअसल, बिहार के कृषि सुधाकर सिंह ने खुद को चोरों का सरदार बताया है। रविवार को कैमूर प्रखंड पहुंचे कृषि मंत्री किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विभाग के लोग चोर हैं और वो उन चोरों के सरदार हैं। इतना ही नहीं, भरे मंच से सुधाकर सिंह ने कहा कि उनके ऊपर भी और कई सरदार मौजूद हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि सरकार वही पुरानी है और इसके चाल-चलन भी पुराने हैं। ऐसे में जनता को लगातार आगाह करना होगा। जिन किसानों को धान की अच्छी खेती करनी होती है, वह बिहार राज्य बीज निगम के धान के बीज तो लेते नहीं है, अगर किसी कारण ले भी लेते हैं, उसे अपने खेतों में नहीं डालते हैं। उन्होंने मंच से कहा कि बीज निगम वाले किसानों को राहत देने की जगह सौ से डेढ़ सौ करोड़ रुपये की चोरी कर लेते हैं।

यहां पर सारे भ्रष्ट अधिकारी भरे पड़े हैं- सुधाकर सिंह
सुधाकर सिंह ने खुले मंच से कहा कि हमारे विभाग का कोई ऐसा अंग नहीं है, जो चोरी नहीं करता है। इस तरह से हम चोरों के सरदार हुए। उन्होंने कहा कि आप पुतला फूंकते रहिए। ऐसा करिएगा तो हमको याद रहेगा कि किसान मुझसे नाराज हैं। अगर आप लोग ऐसा नहीं करेंगे तो लगेगा कि सब ठीक चल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि अगर कैबिनेट में मैं अकेला बोलता तो लगता कि इनकी अपनी समस्या है। अगर हर कोई बोलेगा तो हमारे ऊपर जो बैठे लोग हैं, वो भी सुनेंगे। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिना नाम लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकार में यहां से मंत्री रह चुके थे, बावजूद उसके यहां के लोगों कि स्थिति नहीं बदली। उन्होंने कहा कि यहां कि स्थिति नहीं बदली तो मुझे मंत्री बनाया गया। अब कैमूर से दो-दो मंत्री हैं, इसके बाद भी स्थिति नहीं बदलती है तो मेरे मंत्री बनने से क्या फायदा? जिले के अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि यहां पर सारे भ्रष्ट अधिकारी भरे पड़े हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News