मेष, धनु और मकर राशि वालों की राशियों में हैं थोड़ा बदलाव, आज के दिन रहे होशियार | Aries, Sagittarius, Capricorn Sunday Horoscope 4 December | Patrika News

59
मेष, धनु और मकर राशि वालों की राशियों में हैं थोड़ा बदलाव, आज के दिन रहे होशियार | Aries, Sagittarius, Capricorn Sunday Horoscope 4 December | Patrika News

मेष, धनु और मकर राशि वालों की राशियों में हैं थोड़ा बदलाव, आज के दिन रहे होशियार | Aries, Sagittarius, Capricorn Sunday Horoscope 4 December | News 4 Social

आज का राशिफल ,जानिए 12 राशियों का हाल मेष: आज आप कई जोखिम वाले काम में हाथ डाल सकते हैं लेकिन समझदारी से आप यहां भी लाभ पा सकते हैं। व्यापार में कोई भी फैसला व्यावहारिक रूप से लेंगे तो उसका अच्छा परिणाम मिलेगा। कही सुनी बातों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।

वृषभ: आज परिवार और पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही, कोई योजना शुरू करने से खुशी और मन की शांति मिल सकती है। मायके पक्ष से किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपनी वाणी और जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखें।

मिथुन: आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप अपने भीतर नए जोश और ऊर्जा का अनुभव करेंगे। पिछले कुछ समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझा लेंगे। बच्चों को किसी तरह का फैसला लेने में आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है।

कर्क: आज अपने मन की आवाज़ सुनें और दूसरे लोगों की सलाह के बजाय कार्य करें। प्रकृति आपके लिए शुभ अवसरों का सृजन कर रही है। धन की आवक के कारण खर्च अधिक हो सकता है। फिजूल के खर्चों से बचें।

सिंह : आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में विश्वास बढ़ने से आपके विचार भी सकारात्मक और संतुलित होंगे। फोन और दोस्तों में व्यस्त होकर अपना समय बर्बाद न करें। अपने कार्यों पर फोकस रखें।

कन्या: आज का दिन छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई सपना आज पूरा होने जा रहा है, इसलिए जमकर मेहनत करें। वाणी में मधुरता रखें और अपशब्दों का प्रयोग लोगों को हतोत्साहित कर सकता है।

तुला: आज के दिन कर्मचारियों का टारगेट पूरा होने से बॉस और उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। आज आप अपने निजी कार्यों पर ठीक से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। वृश्चिक: आज परिजनों में उत्साह का माहौल रहेगा। दूसरों की बातों में न पड़कर अपने फैसले को प्राथमिकता दें। पति-पत्नी को अपने रिश्ते में गलतफहमी नहीं आने देनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता हो सकती है।

धनु: आज के दिन आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। जिसकी वजह से कुछ सफलता हाथ से फिसल सकती है। साथ ही किसी पुरानी नकारात्मक बातों के कारण निकट संबंधियों में भी खटास आ सकती है।

मकर : आज आप अपने कागजात और दस्तावेज पूरे रखें। भुगतान संबंधी किसी भी कार्य और संपर्कों को मजबूत करने में अपना समय न लगाएं। पिछले कुछ समय से आप जिन कार्यों को करने का प्रयास कर रहे थे, उनके पूर्ण होने का समय आ गया है।

कुंभ: आज के दिन की शुरुआत थोड़ी बिगड़ी सी रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति अधिक लाभदायक बन रही है। आय की स्थिति अच्छी रहने से कोई समस्या नहीं होगी। परिजनों के साथ कहीं जाने की योजना बनाएंगे।

मीन: आज के दिन भावुकता और आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखरेख की जरूरत है इसलिए उनका ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में सामान संबंधी किसी समस्या के कारण नुकसान की आशंका बन रही है।



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News