मेयर को किया गया सम्मानित

19
मेयर को किया गया सम्मानित

मेयर को किया गया सम्मानित


दरभंगा। कामेश्वर सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रांगण में प्राचार्य डॉ. दिनेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर अंजुम आरा को पाग- चादर से सम्मानित किया गया। महापौर ने लोगों से कहा कि वे अधिकाधिक पौधरोपण करें। मौके पर लनामि विवि के संस्कृत प्राध्यापक डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. मनीष आलोक, डॉ. राजेश्वर दूबे, डॉ. दिनेश राम, डॉ. मोदनाथ मिश्र, डॉ. गायत्री कुमारी, जय श्री, अलका कुमारी, अताउल्ला आदि थे।

शपथ ग्रहण की तिथि में किया परिवर्तन

दरभंगा। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्यों के तीन फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तिथि नगर विकास व आवास विभाग ने परिवर्तित कर दी है। विभाग ने इस संबंध एक बार पुन: एक आदेश जारी किया है। तीन फरवरी की तारीख को बदलकर 31 जनवरी की दोपहर 12.30 बजे नगर निगम सभागार में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

मान-सम्मान की दिखायी प्रतिबद्धता : सीए सुरेश

दरभंगा। भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दौरान भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सीए सुरेश झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दरभंगा में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कर भाजपा ने दूसरे दल की साजिश को आड़े हाथों लिया है और मिथिला का मान-सम्मान बरकरार रखने की अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। दरभंगा के विकास को बार-बार बाधित करने की लालू-नीतीश की मंशा को फेल कर भाजपा ने यह बता दिया कि इस पावन धरती का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हत्या के मामले में दर्ज की गयी प्राथमिकी

कुशेश्वरस्थान। थाना क्षेत्र के हथड़ा निवासी राज कुमार यादव की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में कुशेश्वरस्थान थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मृतक के पुत्र रविन्द्र कुमार यादव के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में लक्ष्मण सहनी सहित 11 लोगों को नामजद किया गया है। नामजद लोगों पर दुकान पर आकर रंगदारी के रूप में रुपए की मांग करने और नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

गेम चेंजर होगी भारत जोड़ो यात्रा : असलम

दरभंगा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में समाज के सभी जाति-धर्म के लोगों की जबरदस्त भागीदारी ने इस यात्रा को ऐतिहासिक एवं भारतीय राजनीति का गेम चेंजर बना दिया। यह बात शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला प्रवक्ता मो. असलम ने कही। मो. असलम ने कहा कि 30 जनवरी को यात्रा के समापन समारोह पर जिला कांग्रेस मुख्यालय एवं सभी प्रखंड कांग्रेस मुख्यालयों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा।

नगर भाजपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

दरभंगा। नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण कास्यंकार उर्फ झुनझुनवाला ने अध्यक्ष पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्याग पत्र भाजपा जिला अध्यक्ष को सौंपा है। वहीं, भाजपा नगर उपाध्यक्ष पिंटू महासेठ व अन्य सदस्य झुनझुनवाला के समर्थन में उतर गये हैं। नगर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 33 वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित हूं। लेकिन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के कार्यक्रम से नगर भाजपा को अलग रखा गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News