मेदांता में भर्ती सपा विधायक पल्लवी पटेल पर बहन अनुप्रिया पटेल का उमड़ा प्यार, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

107
मेदांता में भर्ती सपा विधायक पल्लवी पटेल पर बहन अनुप्रिया पटेल का उमड़ा प्यार, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

मेदांता में भर्ती सपा विधायक पल्लवी पटेल पर बहन अनुप्रिया पटेल का उमड़ा प्यार, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सिराथू विधानसभा सीट से सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी पार्टी की नेता डॉ. पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती है। आईसीयू वॉर्ड में न्यूरो के डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री और अपना दल एस की नेता अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने बहन पल्लवी पटेल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने फेसबुक पेज पर सपा विधायक पल्लवी पटेल की तबियत को लेकर पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है कि विधायक पल्लवी पटेल के अस्वस्थ होने की खबर मिली है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

ICU में भर्ती हैं सपा विधायक डॉ. पल्लवी पटेल
मेदांता हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि विधायक डॉ. पल्लवी पटेल की मंगलवार रात अचानक से तबियत बिगड़ गई थी। अचानक से बेहोश होने के कारण डॉ. पल्लवी पटेल को मेदांता लखनऊ हॉस्पिटल में ICU में भर्ती किया गया है। मेदांता हॉस्पिटल के मुताबिक, बुधवार को सपा विधायक पल्लवी पटेल की प्रारंभिक जाच हुई थी जो कि सामान्य पाई गई है।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
डॉक्टरों के मुताबिक एक्सपर्ट मेडिकल टीम की निगरानी में सपा विधायक पल्लवी पटेल को रखा गया है। फिलहाल उनकी स्तिथि नियंत्रण में है। डॉ. पल्लवी पटेल अभी न्यूरो विशेषज्ञ डॉक्टर ऋत्विज बिहारी, एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी की निगरानी में इलाज चल रहा है। साथ ही यह भी बताया गया कि न्यूरो डिपार्टमेंट के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पिता की जयंती पर पल्लवी ने अनुप्रिया पर बोला हमला
कुछ दिन पहले ही अपना दल कमेरावादी की नेता और सपा विधायक पल्लवी पटेल ने अनुप्रिया पटेल पर पिता डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती का कार्यक्रम न करने देने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि लखनऊ में तीन जगह कार्यक्रम करने की परमिशन मिल गई थी। लेकिन उसके बावजूद सभी जगह परमिशन रद्द कर दी गई। वहीं अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने भी अपनी बेटी अनुप्रिया पटेल पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा ये परिवार की नहीं बल्कि वर्चस्व की लड़ाई है। इस बार अनुप्रिया ने जो गलती की है, वो माफ करने वाली नहीं है। वहीं पल्लवी पटेल, योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू सीट से विधानसभा चुनाव 2022 हराकर सपा के टिकट पर विधायक बनी हैं।
रिपोर्ट- अभय सिंह

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News