मुलायम सिंह यादव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सीएम खट्‌टर, अखिलेश यादव से भी की मुलाकात

323
मुलायम सिंह यादव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सीएम खट्‌टर, अखिलेश यादव से भी की मुलाकात

मुलायम सिंह यादव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सीएम खट्‌टर, अखिलेश यादव से भी की मुलाकात

लखनऊ: दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। मुलायम सिंह यादव को एक बार फिर क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है। पहले दावा किया गया था कि नेताजी की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। लेकिन, एक बार फिर ब्लड प्रेसर में फ्लक्चुएशन के बाद उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। इस बीच उनसे मुलाकात करने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर बुधवार को गुरुग्राम पहुंचे। वहां उन्होंने सपा संरक्षक की स्थिति का जायजा लिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती सपा के सीनियर नेता मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। इसके अलावा उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की। उनसे नेताजी के बारे में जानकारी ली। मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है। उन्हें लाइफ सेंविंग दवाएं दी जा रहीं हैं। विशेषज्ञ डॉक्‍टरों की एक बड़ी टीम मुलायम के इलाज में लगी है। मुलायम की तबीयत स्थिर बताई गई है। वहीं, अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नेताजी के सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेताजी की तबीयत में सुधार है।


सीएम खट्‌टर हालचाल जानने पहुंचे अस्पताल
मुलायम सिंह यादव की लगातार खराब तबीयत के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों से सीनियर नेता की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। मनोहर लाल खट्‌टर के अस्पताल पहुंचने को लेकर कई प्रकार की राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर उनके वहां पहुंचने की बात कही जा रही है। मुलायम सिंह यादव की तबीयत के बारे में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य सीनियर भाजपा नेता भी जानकारी ले चुके हैं। सीएम खट्‌टर काफी देर तक अखिलेश के साथ बातचीत करते दिखे।

Mulayam

अगस्त से चल रहा है इलाज
मुलायम सिंह यादव का इलाज अगस्त माह से मेदांता अस्पताल में चल रहा है। 82 वर्षीय नेताजी को सांस देने में दिक्कत और यूरीन इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। स्थिति में सुधार के बाद बीच में वे कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर भी आए। लेकिन, फिर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। उनकी सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें सीसीयू में शिफ्ट किया गया। हालांकि, नेताजी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News