मुलायम जैसा यादव परिवार में कोई नहीं; अखिलेश का अहंकार टूटेगा: केशव | Mainpuri Bypoll Elections Keshav Maurya comment on Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav | Patrika News

174
मुलायम जैसा यादव परिवार में कोई नहीं; अखिलेश का अहंकार टूटेगा: केशव | Mainpuri Bypoll Elections Keshav Maurya comment on Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav | Patrika News

मुलायम जैसा यादव परिवार में कोई नहीं; अखिलेश का अहंकार टूटेगा: केशव | Mainpuri Bypoll Elections Keshav Maurya comment on Akhilesh Yadav and Shivpal Yadav | News 4 Social

सपा का झंडा गुंडागर्दी का प्रतीक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का भ्रम मैनपुरी की जनता भी तोड़ेगी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जब मुलायम सिंह जी थे भाजपा का कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं गया। इसके अलावा बसपा के गठबंधन के बावजूद वो बड़े अंतर से नहीं जीते। मैनपुरी के गरीब लोग जानते हैं कि सपा के हाथों में उनकी बर्बादी है। जबकि भाजपा के साथ खुशहाली होगी। रघुराज शाक्य जमीनी नेता है। सपा का इतिहास मैनपुरी की जनता जानती है। सपा का झंडा गुंडागर्दी का प्रतीक है। जमीन, मकान और बूथों पर कब्जा उनका इतिहास रहा है। चुनाव में इनकी हार सुनिश्चित है।

शिवपाल यादव ने किया बीजेपी का हमेशा विरोध केशव मौर्य ने कहा कि मैनपुरी में शिवपाल यादव का काफी दबदबा है। शिवपाल जब से राजनीति में आए तब से भाजपा के विरोधी रहे हैं। उनके विरोध के बाद भाजपा चुनाव जीतती रही सरकार बनाती रही है। सपा का युग खत्म हो गया है। मुलायम सिंह जैसी क्वालिटी अब उनके परिवार में किसी सदस्य के पास नहीं है। सपा के तमाम वरिष्ठ नेता जब उनसे मिलने जाते हैं, तो तीन चार घंटे में बिना मिले चले आते हैं। यह चरित्र कोई राजनीतिक कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा।

हिन्दू – मुस्लिम को लड़ाने से नहीं मिलते वोट ,गेस्ट हाउस कांड नहीं भूले उप मुख्यमंत्री केशव ने कहा कि यदुवंशी हों या मुस्लिम सबको पता है की सपा झूठ बोलती है। इन्होंने न तो मुस्लिमों का विकास किया न ही यदुवंशियों का। इन्होने सिर्फ अपने परिवार का ही विकास किया है। हिंदू को मुस्लिम से लड़ाने से वोट नहीं मिलते। वह यादव और मुस्लिम को अपना बंधुआ वोट बैंक समझते हैं। वह अब जाग गया और पहचान गया है। इसलिए भाजपा को वोट दे रहा है। इसीलिए सपा धीरे धीरे खत्म हो रही है। मौर्य ने कहा कि 1995 का गेस्ट हाउस कांड अभी तक कोई भूला नहीं है। एक दलित बेटी का अपमान सपा ने किया। भाजपा ने लड़ाई लड़ी। इससे भाजपा के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। भाजपा की विजय यात्रा चल रही है।

2019 में कन्नौज में कमल खिला और अब मैनपुरी में खिलेगा केशव ने कहा कि अभी 2019 में कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी भाजपा के उम्मीदवार सुब्रत पाठक से चुनाव हार चुकी हैं। इनके गढ़ आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बदायूं सब जगह कमल खिला चुका है। अब मैनपुरी में खिलने जा रहा है। केशव मौर्य कहते हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा आजमगढ़, रामपुर और गोला सीट पर जीत दर्ज की है। अब खतौली, रामपुर और मैनपुरी जीतने जा रहे हैं। जनता चुनाव लड़ रही है। कमल के फूल में सुरक्षा,सम्मान और विकास है।

बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं केशव मौर्य उत्तर प्रदेश में जो दो जगह विधानसभा और एक सीट पर लोकसभा के उप चुनाव हो रहे हैं, उनमें से दो सीटें समाजवादी पार्टी की रही हैं। ये रामपुर की विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा सीटें हैं। वहीं खतौली सीट भाजपा के ही कब्जे में रही है। भारतीय जनता पार्टी ने इन तीनों सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी ने उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को इस उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में उतारा है।



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News