मुंबई रेप केस : यूपी के जौनपुर जिले का है आरोपी, 21 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में

125

मुंबई रेप केस : यूपी के जौनपुर जिले का है आरोपी, 21 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में

– मुंबई के साकीनाका में हुई विभात्स रेप घटना के आरोपी को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ. mumbai Saki Naka rape case मुंबई के साकीनाका में हुई विभात्स रेप की घटना के आरोपी को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है। आरोपी का नाम मोहन चौहान (45 वर्ष) है। मुम्बई पुलिस ने आरोपी को 21 सितंबर तक पुलिस कस्टडी (police custody ) में भेजा है। पीड़िता का मौत से पहले कोई स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं किया जा सका था। उधर महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने इस केस की फ़ास्ट ट्रैक सुनवाई का आदेश दिया है। एक महीने में पूरी इन्वेस्टिगेशन का वादा किया है।

मुम्बई रेप केस :- देश की दूसरी सबसे सुरक्षित मुंबई में रेप के बाद मारपीट का शिकार हुई महिला की करीब 30 घंटे बाद हॉस्पिटल में मौत हो गई है। पीड़ित महिला का मुंबई के राजावाड़ी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage ) के आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया :- मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले (Commissioner of Police, Mumbai Hemant Nagrale) ने बताया कि, यह घटना 9-10 सितम्बर रात 3.20 बजे की है। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया। इस घटना की जांच साकीनाका पुलिस स्टेशन टीम और क्राइम ब्रांच टीम कर रही है। हमने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यूपी के जौनपुर जिले के मोहन चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी 21 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में है। इस पूरे केस की जांच एसपी ज्योत्सना रासम को सौंपी गई है। रासम के नेतृत्व में एक स्पेशन इन्वेस्टिगेशन टीम भी गठित की गई है।

आरोपी जौनपुर का रहने वाला :- नागराले ने आगे बताया कि, आरोपी जौनपुर का रहने वाला है। वह अपने भाई और बहन के साथ मुंबई के साकीनाका इलाके में रहता था। वह कभी ड्राइवर का काम करता था और कभी कचरा उठाने का काम करता था। जांच के बाद यह क्लियर होगा कि उसने ऐसी वारदात को क्यों अंजाम दिया।

आरोपी नशे का आदी था :- कमिश्नर हेमंत नागराले ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी को महिला सड़क किनारे टहलते मिली थी। रेप के बाद वह महिला की हत्या करना चाहता था, इसलिए उसने प्राइवेट पार्ट पर रॉड से हमला किया। 15 मिनट बाद वहां से गुजरने वाले किसी व्यक्ति ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की स्थिति में देखा और साकीनाका पुलिस स्टेशन को फोन कर इसकी जानकारी दी है। आरोपी के बारे में यह पता चला है कि वह नशे का आदी है और वारदात के दौरान भी वह नशे में धुत्त था।

सीएम योगी का बड़ा फैसला, ब्रज में मांस-मदिरा पर रोक









उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News