मुंबई इंडियंस ने फुलटॉस से किया वार और स्वीप को बनाया हथियार, जानिए विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल की 5 बड़ी बातें

0
मुंबई इंडियंस ने फुलटॉस से किया वार और स्वीप को बनाया हथियार, जानिए विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल की 5 बड़ी बातें


मुंबई इंडियंस ने फुलटॉस से किया वार और स्वीप को बनाया हथियार, जानिए विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल की 5 बड़ी बातें

ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे देखकर लग रहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम आसानी से हासिल कर लेगी लेकिन दिल्ली ने मुंबई को छोटे से लक्ष्य को आसानी से हासिल नहीं करने दिया और आखिरी ओवर तक मैच को ले जाने में कामयाब रही। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए फाइनल के पांच बड़ी बातों के बारे में। 

मुंबई ने फुलटॉस से किया वार स्वीप को बनाया हथियार

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली की पारी के दौरान शुरुआत के दूसरे ओवर में ही दो विकेट झटक लिए। दिलचस्प बात ये रही कि ये दोनों विकेट फुलटॉस गेंद पर आए। मुंबई ने इसे ढाल बनाते हुए अगले कुछ ओवरों में फुलटॉस गेंद फेंकने की कोशिश की और उन्हें पाचवें ओवर में ही फुलटॉस पर एक और सफलता मिल गई। जेमिमा भी फुलटॉस गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठी। इससे पहले शेफाली और एलिस कैप्सी ने अपना विकेट फुलटॉस बॉल पर गंवाया था। वहीं मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी के दौरान कई स्वीप शॉट खेले, जिससे मुंबई को आसानी से बाउंड्री मिली और कई शॉट पर दिल्ली ने खराब फील्डिंग भी की। 

हैट्रिक लेने वाली वॉन्ग ने टॉप ऑर्डर को किया ध्वस्त

एलिमिनेटर में हैट्रिक लेने वाली इस्सी वॉन्ग ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट ले लिए थे। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में जेमिमा को आउट करके दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया। वॉन्ग की खतरनाक गेंदबाजी की बदौलत ही दिल्ली की टीम बड़ा स्कोर हासिल नहीं कर सकी। वॉन्ग ने फाइनल में 4 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट लिए। 

शिखा और राधा की 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक समय 79 के स्कोर पर ही अपने 9 विकेट गंवा दिए थे लेकिन शिखा पांडे और राधा यादव ने 10वें विकेट के लिए 52 रन जोड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। शिखा पांडे और राधा यादव 10वें विकेट के लिए टी20 इंटरनेशनल और फ्रेंचाइजी लीग में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बन गई। शिखा और राधा 27-27 रन बनाकर नाबाद लौटीं। 

BCCI ने किया सालाना करार का ऐलान, संजू सैमसन, शिखर धवन समेत इन 26 खिलाड़ियों को मिली जगह

हरमनप्रीत और ब्रंट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मुंबई ने अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और सिवर ब्रंट ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 74 गेंद में 72 रन जोड़े। कप्तान हरमनप्रीत कौर 37 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। लेकिन ब्रंट मैच के आखिर तक टिकी रहीं। 

नेट सिवर ब्रंट की जूझारू पारी

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज सिवर ब्रंट ने फाइनल में भी दमदार पारी खेली। एलिमिनेटर में यूपी के खिलाफ 38 गेंद में 72 रन बनाने वाली ब्रंट फाइनल में भी नाबाद लौटी। दोनों ही बड़े मुकाबलों में विपक्षी टीम उन्हें आउट नहीं कर सकी। ब्रंट ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 55 गेंदों में 60 रन की दमदार पारी खेली और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 72 रन की साझेदारी भी की। ब्रंट ने ही विजयी चौका लगाकर टीम को खिताब दिलाया। 

 



Source link