मानहानि केस में Digvijay Singh को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत…VD Sharma पर लगाया था आरोप

12
मानहानि केस में Digvijay Singh को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत…VD Sharma पर लगाया था आरोप

मानहानि केस में Digvijay Singh को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत…VD Sharma पर लगाया था आरोप


भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा के मानहानि केस में विशेष अदालत ने शनिवार को दिग्विजय सिंह को जमानत दे दी। दिग्विजय सिंह ने वीडी शर्मा पर मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापमं घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था। दिग्विजय सिंह के वकील अजय गुप्ता ने बताया कि सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों से निपटने वाली अदालत ने कांग्रेस नेता को 2014 में दायर मानहानि के मामले में राहत दी है। उन्होंने बताया कि दिग्विजय सिंह को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था। व्यापमं घोटाला एक पेशेवर परीक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा संचालित सरकारी कॉलेजों और नौकरियों के लिए चयन प्रक्रिया में कथित हेरफेर से संबंधित है। आरोप है कि उम्मीदवारों को कथित तौर पर बदला गया, बड़े पैमाने पर नकल और अन्य कदाचार किए गए।

पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि वह चार राज्यों में मामलों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, अदालत ने मुझे जमानत दे दी है। मैंने ये सभी पत्र (कागज लहराते हुए) 2014-15 में लिखे हैं……सीबीआई जांच (व्यापमं घोटाले की) की हमारी मांग मान ली गई। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अब तक (व्यापमं) आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वे अभी भी सरकारी आवासों में रह रहे हैं।’’

2014 में दायर की गई थी याचिका
दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली वर्तमान भाजपा सरकार पर “बिचौलियों” के माध्यम से भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 2014 में सिंह द्वारा व्यापमं घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद मानहानि का मुकदमा दायर किया था। शर्मा ने शनिवार को कहा कि उनके मानहानि मामले में अदालत ने दिसंबर 2022 में सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला (भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत) दर्ज करने का आदेश दिया था। शर्मा ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि ‘‘सिंह शेखी बघार रहे हैं कि उन पर चार राज्यों में मुकदमे चल रहे हैं।’’
इसे भी पढ़ें-
Shivraj के वीडियो में ऐसा क्या की सियासत में फिर लगी अटकलें? VD Sharma की मुस्कुराहट के क्या हैं मायने

दिग्विजय ने प्रदेश को बनाया बीमारू
शर्मा ने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश 2003 से पहले दिग्विजय सिंह के शासन में एक बीमारू (पिछड़ा) राज्य था। चौहान गरीबों के कल्याण और राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हम उन शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं जो लोग कांग्रेस नेता (सिंह) के लिए इस्तेमाल करते हैं। पूरा देश जानता है कि बिचौलिए कौन हैं।’’ शर्मा ने नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के संदर्भ में सिंह द्वारा सेना पर सवाल उठाने का भी आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद 2015 में व्यापमं घोटाले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले ली है। व्यापमं का नाम अब मप्र कर्मचारी चयन बोर्ड रखा गया है।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News